शिवराज और धामी ने घटनास्थल का किया दौरा

    0
    257

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार रात उत्तरकाशी के डामटा में हुई हृदय विदारक बस दुर्घटना स्थल का सोमवार सुबह दौरा किया।

    दोनों ने दुर्घटना में हताहत पन्ना के भाई -बहनों के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल का दौरा करने के उपरांत जोली ग्रांट के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमालय अस्पताल पहुंचे।