दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल के निधन पर शाहरुख खान ने जताया दुख

0
492
फिल्म जगत की जानी मानी दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल काबंगलुरु के एक अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में  निधन हो गया। उन्होंने साल 1960 में अपने करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने दक्षिण के अलावा हिन्दी भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया था। साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में निभाया गया कावेरी अम्मा के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद  किया था ।  रिपोर्ट्स के अनुसार वह बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से परेशान थीं। अभिनेता शाहरुख खान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया -‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। किशोरी अम्मा आप बहुत याद आयेंगी। खासकर धूम्रपान करने पर आपका मुझे फटकारना!’
किशोरी अम्मा के नाम से मशहूर अभिनेत्री किशोरी बलाल ने अपने पूरे फ़िल्मी करियर में फिल्म जगत के लगभग सभी दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में काठी, हनी हनी, सूर्यकांति, कैरी ऑन मराठा, अईया और लफंगे परिंदे आदि शामिल हैं। फिल्म जगत में उनके सराहनीय योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।