डेनमार्क ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

0
804

नई दिल्ली/ओडेंस, डेनमार्क के ओडेंस शहर में चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भारतीय महिला शटलर सायना नेहवाल ने गुरुवार को जापान की अक्कन यामागुची को 21-15,21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

सायना नेहवाल की गत चार वर्षों के दौरान विश्व की नम्बर दो शटलर खिलाड़ी अक्कन यामागुची पर यह पहली जीत है। सायना नेहवाल का क्वार्टर फाइनल में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से मुकाबला होगा।

उधर, पुरुषों के एकल मुकाबले में सातवें वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर श्रीकांत चीन के लिन दान और समीर वर्मा इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के साथ अपना मुकाबला खेलेंगे।