बारिश से नदियों का प्रवाह तेज

0
2558
उत्तराखंड

जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह बारिश के पानी से काली, गोरी और सरयू का प्रवाहतेज हो गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। बारिश के बाद जनपद के तापमान में गिरावट आई है।

शनिवार सुबह सीमांत जनपद में कई क्षेत्रों मुनस्यारी, बेरीनाग, धारचूला, डीडीहाट और गंगोलीहाट सहित कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होने से नदी किनारे बसी आबादी में दहशत का माहौल है।

उधर, बारिश के बाद कनालीछीना के ख्वांकोट में मनीराम का दो मंजिला मकान गिर गया जिसमें मनीराम के दो मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आंकलन की प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।

वहीं बारिश के चलते काली नदी का डेंजर जोन 889 मीटर है। जो 888.50 मीटर पर बह रही है। गोरी नदी का डेंजर जोन 606.80 मीटर है। बारिश के बाद यह 604.70 मीटर पर बह रही है। इसके अलावा सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। जिस कारण नदी किनारे रह रहे लोगों में भय व्याप्त है।