पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के दिए गए सख्त निर्देश: रेखा आर्य

0
661
रेखा आर्य
FILE

(देहरादून) उत्तराखंड की राज्य मंत्री रेखा आर्य राज्य में बढ़ रही छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं से क्षुब्ध हैं। शुक्रवार को हुई चर्चा के दौरान उनका कहना था कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। राज्य मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि मैंने इन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंतनीय घटनाओं पर पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाही करने का निर्देश दिया है ताकि इस तरह की मामलों में कमी आए। श्रीमती रेखा आर्य ने प्रदेश की मिशनरी और निजी स्कूलों के नियमित निरीक्षण की जरूरत बताई है।
उन्होंने माना है कि देवभूमि को दानव भूमि बनाने का काम कुछ कामुक भूखे भेड़िए कर रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों से जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है जो देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति के लिए बड़ा खतरा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है जिसके कारण अब उत्तराखंड लगातार बदनाम होता जा रहा है। शासन प्रशासन भी इस तरह की घटनाओं को रोकने में सफल नहीं हो पा रहा है। चाहे एनआईवीएच का मामला हो या तकनीकी विश्वविद्यालय की छेड़छाड़ या जीआरडी अकादमी का घटनाक्रम। केवल देहरादून ही नहीं पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है जिसके कारण यह समस्या लाइलाज होती जा रही है।
काठगोदाम में भी इस तरह की घटना घटी जिसमें आरोपी भले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं लेकिन लोगों का मानना है कि स्कूल प्रबंधनों द्वारा परिजनों को प्रलोभन देकर चुप कराया जा रहा है। लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखकर हालांकि पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और डाक्टरी जांच के आधार पर इसकी एफआईआर कर आरोपियों की गिरफ्रतारी का प्रयास किया जा रहा हैै।