नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक को भेजा जेल

0
566
File Photo

देहरादून, विकासनगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जिला बागपत उत्तर प्रदेश की मूल रूप से रहने वाली है। पहली जून को उसके परिजनों ने देहरादून जिले के अंबाड़ी डाकपत्थर थाना विकासनगर में आकर तहरीर दी कि उसकी नाबालिग (17) बेटी को उसी के गांव के एक युवक सोनू पुत्र जगदीश ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को अपहर्ता के मोबाइल की लोकेशन जिला झुंझुनू राजस्थान में मिली। पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक रतन बिष्ट के नेतृत्व में वहां जाकर लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसके बाद आरोपी साेनू को दुष्कर्म व पॉस्को अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।