रणवीर सिंह ऊर्जावान कलाकार हैंः करण जौहर

0
841

नई दिल्ली, बॉलीवुड निर्देशक व निर्माता करण जौहर ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऊर्जा से भरपूर कलाकार हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह ऊर्जा के मामले में वरुण धवन और रणबीर कपूर से भी आगे हैं।

करण ने कहा कि रणवीर सिंह की ऊर्जरण उनकी अभिनय में और निखार आता है। अपनी इस ऊर्जा को नहीं छुपाने के कारण भी रणवीर सिंह के चरित्र में और निखार आता है, हालांकि करण ने यह भी कहा कि तीनों अलग-अलग व्यक्तित्व के धनी हैं और तीनों में अलग-अलग प्रतिभाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह इस साल धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाले हैं, जोकि एक मल्टी स्टारर फिल्म है। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह इस साल ‘गली बॉय’ भी आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट भी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन सिनेमा घरो में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।