दो से अधिक बच्चों पर रोक लगाए सरकारः बाबा रामदेव

0
438
रामदेव
हरिद्वार, प्रचंड बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतकर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योगगुरू बाबा रामदेव ने देशहित में पांच सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। पूरी दुनिया भारत की शक्ति का लोहा मानती है  लेकिन देश को अधिक सशक्त और आर्थिक तौर शक्तिशाली बनाने के लिए पांच सुझावों पर तेजी से कार्य करना होगा। इससे भारत सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टिकोण से मजबूत होगा।
बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ ने कहा कि, “पीएम मोदी को सबसे पहले धारा 370 को हटाना होगा। एक देश एक कानून जो कि संविधान की मूल आत्मा है, उसके अनुरूप भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाना है। 35 ए को खत्म करना है, राम मंदिर बनाना। राम हम सभी हिंदू ही नही सभी भारतवासियो के पूर्वज हैं। सभी धर्मों के पूर्वज हैं। पूर्वजों को सम्मान देकर सभी को गौरवांवित करें।”
कहा कि, “जनसंख्या नियंत्रण करने की दिशा में कदम उठाया जाए। भारत बढ़ती जनसंख्या का बोझ ढोने में सक्षम नहीं है। बढ़ती आबादी को ढोने की स्थिति में देश नहीं है।” बाबा रामदेव ने कहा कि, “जिस परिवार में दो बच्चों से ज्यादा हो तो उनके मताधिकार पर रोक लगनी चाहिए। चुनाव लड़ने का अधिकार नही होगा और सरकार की ओर से जो सुविधाएं है उनको बंद किया जाना चाहिए, देश में शराब बंदी की जानी चाहिए, गौहत्या को बंद किया जाना चाहिए।”