उत्तराखंड : अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

0
661
उत्तराखंड
File Photo

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधनी देहरादून सहित प्रदेश भर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजामार्ग सहित राज्यभर में लगाभग 48 मार्ग बाधित है जिसे खोलने का कार्य जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आठ गंगोत्री तक छोटे-बड़े वाहनों के लिए यातायात खोला गया है। वहीं मौसम ​विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में कुमांउ में भारी बारिश की संभावना जताई है जबकि प्रदेशभर में पांच अगस्त भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
राजधानी देहरादून में मौसम ने बुधवार सुबह अचानक करवट ली। पिछले कई दिनों से हो हरी बारिश के बाद सुबह हल्की चटक धूप ने शहरवासियों को राहत दी। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो पूरे सप्ताह प्रदेश में गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में कई जगहों पर बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग गढ़वाल कुमाउं दोनों मंडलों के छह जिलों में पहले से अलर्ट जारी किया। जिसे देखते हुए ​पूरे राज्य में जिलाधिकारियों को सतर्कर्ता बरतने को कहा गया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के प्रदेश की नदियां उफान पर है। बुधवार को राजधानी देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस फारेनहाईट और नमी 82 प्रतिशत तथा हवा 6 किलो​मीटर की गति से चल रही थी।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजामार्ग एनएच 94 आजेरी डाबरकोट (श्यानाचटृ एवं राणाचटृी) के पास मलवा व पत्थर से मार्ग बाधित है। उक्म मार्ग को खोलने के लिए दो जेसीबी, एक पोकलैण्ड व एक डोजर मशीने लगी हुई है। यमुनोत्री धाम में जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग त्रिखला-कुपड़ा से यात्रियों का आवागमन चालू है। जंगलचटृी के पास 28 जुलाई दापेहर दो बजे से यमुना नदी के बहाव के अवरूद्ध दिवार निर्माण कार्य किया जा रहा है। अवरुद्ध मार्ग केस्थान व वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार कर यात्रियों का आवागमन किया जा रहा है। भागीरथी नदी का जलस्तर (गेज रिपोर्ट तिलोथ पुल से) 1120.52 मीटर समय प्रातः 08 बजे थी जबकि खतरे का स्तर-1123.00 मी.। ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 109 भीरी व बासावाड के मध्य यातायात बाधित है। सोनप्रयाग केदारनाथ पैदल मार्ग खुला है। बंद मार्गो का खोलने का कार्य तेजी से जारी है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभवना है। हालांकि बारिश का ज्यादा असर ​कुमाउंं में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से लेकर रविवार यानी पांच अगस्त तक राज्य में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश को देखते ​हुए​ प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।