पांच फरवरी को राहुल आएंगे उत्तराखंड

0
328

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पार्टी ने आज उनका कार्यक्रम तय कर दिया है। अभी राहुल गांधी का एक दिन का कार्यक्रम तय हुआ है। राहुल गांधी गढ़वाल-कुमाऊं दोनों मंडल में इस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

पार्टी की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी इसके पहले भी देहरादून का दौरा कर चुके हैं। तब उन्होंने राजधानी के परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला कार्यक्रम होगा। इस बार राहुल एक ही दिन गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों में प्रचार करने जाएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि अभी फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम 5 फरवरी के लिए तय किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से पार्टी उम्मीदवारों के लिए मतदान करने की लोगों से अपील करेंगे। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल में राहुल हरिद्वार आएंगे। यहां वे वर्चुअल माध्यम से लोगों से भी जुड़ेंगे।