16 जनवरी को लेंगे राहुल कांग्रेसियों की क्लास

0
763

चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 16 जनवरी को उत्तराखंड पहुँचेंगे। वो ऋषिकेश पहुँचेंगे और यहाँ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। राहुल के यहाँ आकर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने की भी उम्मीद है।

ग़ौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनावों में टिकटों के बँटवारे को लेकर काफ़ी हलचल मची हुई है। वैसे तो मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के भीतर एकजुटता की बात लगातार कह रहे हैं लेकिन शुक्रवार को  हल्द्वानी  में मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेसी नेताओं के विद्रोह ने कुछ अलग ही कहनी बयान की।गुरुवार को लालकुआं कांग्रेस के पूर्व प्रतयाशी हरेन्द्र बोरा ने कांग्रेस बूथ सम्मलेन का विरोध किया और पीडीऍफ़ के मंत्री हरीश दुर्गापाल को टिकट न दिए जाने की मांग भी की।दूसरी ओर सम्मलेन का बायकॉट किया और  मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सामने लगाए गए मंत्री के खिलाफ नारे।

ऐसे में ये दिलच्सप होगा कि राहुल पार्टी में एकजुटता रखने के कितने गुर कांग्रेसी नेताओं को सिखा पाते हैं।