प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना से बचने के लिए फैंस को दी ‘नमस्ते’ करने की सलाह

0
501

कोरोना वायरस पूरी दुनिया  में तेजी से फैल रहा है। दुनिया भर में अभी तक इस खतरनाक वायरस की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। भारत में इस वायरस से अब तक 75 लोग संक्रमित हो चके हैं। फिल्म जगत की कई हस्तियां इस बीमारी को लेकर फैंस के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना से बचने के लिए फैंस को नमस्ते करने की सलाह दी है। दरअसल प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में में प्रियंका की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वह हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अलग-अलग कार्यक्रमों की है। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने फैंस को नमस्ते करने की सलाह दी है। प्रियंका ने लिखा-‘सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों का अभिवादन करने का एक पुराना, लेकिन नया तरीका है।कृपया सभी सुरक्षित रहें! ‘

इस वीडियो के जरिये प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में है। वह आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी। वह जल्द ही नेट फिलिक्स की सुपरहीरो पर आधारित अमेरिकन फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आयेंगी। इसे रोबर्ट रोड्रिगुएज डायरेक्ट करेंगे।