उत्तराखंज पुलिस के छह अधिकारियों को राष्ट्रपति सम्मान

    0
    302
    पुलिस

    उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जा रहा है।

    इसी प्रकार सराहनीय सेवाओं के लिए अन्य पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जा रहा है। इनमें पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नंदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी गणेश लाल, महेश चंद्र चंदोला निरीक्षक अधिसूचना मुख्यालय और रमेश चंद्र भट्ट उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी चंपावत का नाम शामिल है। इन सभी अध्किारियों को गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में पुलिस पदक दिया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एपी अंशुमान की ओर से दी गई है।