मोदी ने किया मंत्रियों के विभाग का आवंटन

0
1924

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों में दायित्व का बंटवारा करते हुए वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और अमित शाह को गृह मंत्रालय का जिम्मा दिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सलाह पर मोदी ने अपने मंत्रिमंडल मंत्रियों के बीच कार्यों और दायित्वों का बंटवारा किया है, जो इस प्रकार है :-

नरेन्द्र मोदी- प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोकशिकायत व पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विभाग, महत्वपूर्ण नीतिगत मामले व अन्य सभी मंत्रालय जो किसी को नहीं दिए गए हैं।

1-       राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

2-       अमित शाह- गृहमंत्री

3-       नितिन गडकरी- सड़क परिवहन यातायात, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग

4-       डीवी. सदानंद गौडा- रसायन एवं उर्वरक

5-       निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कार्पोरेट मामलों का मंत्रालय

6-       रामविलास पासवान- लोक वितरण प्रणाली, उपभोक्ता मामले

7-        नरेन्द्र सिंह तोमर- कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास व पंचायती राज

8-       रविशंकर प्रसाद- कानून, सूचना प्रौद्योगिकी

9-       हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण

10-    थावरचंद गहलोत- सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता

11-    एस.जयशंकर-विदेश मामले

12-    रमेश पोखरियाल- मानव संसाधन विकास मंत्री

13-    अर्जुन मुंडा- आदिवासी मामले

14-    स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल कल्याण, वस्त्र उद्योग

15-    हर्षवर्धन- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं पृथ्वी विज्ञान

16-    प्रकाश जावड़ेकर-पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन, सूचना एवं प्रसारण

17-    पीयूष गोयल-रेल , वाणिज्य एवं उद्योग

18-    धर्मेन्द्र प्रधान-पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, स्टील

19-    मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कल्याण

20-    प्रह्लाद जोशी-संसदीय कार्य, कोयला एवं खान

21-    महेन्द्र नाथ पांडेय- कौशल विकास

22-    डॉ अरविंद सावंत- भारी उद्योग एवं लोक  उपक्रम

23-    गिरिराज सिंह-  पशुधन, डेयरी एवं मत्स्य

24-    गजेन्द्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्रालय

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

25-    संतोष गंगवार- श्रम एवं रोजगार

26-    राव इंद्रजीत सिंह-साख्यिकी एवं कार्यक्रम, योजना

27-    श्रीपद येस्सो नाइक- आयुष, योगा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं रक्षा

28-    डॉ जितेन्द्र सिंह- प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक एवं लोक शिकायत, परमाणु ऊर्जा एवं पूर्वोत्तर विकास मामले

29-    किरन रिजिजू- खेल एवं अल्पसंख्यक मामले

30-    प्रह्लाद सिंह पटेल- पर्यटन एवं संस्कृति

31-    आरके सिंह- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, कौशल विकास

32-    हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास , नागरिक उड्डयन, वाणिज्य एवं उद्योग

33-    मनसुख लाल मंडाविया- जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक

राज्यमंत्री

34-    फग्गन सिंह कुलस्ते- स्टील

35-    अश्वनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

36-    अर्जुनराम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग

37-    जनरल (से.) वीके सिंह- सड़क परिवहन, राजमार्ग

38-    कृष्णपाल सिंह गुर्जर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

39-    दादाराव रावसाहेब दानवे- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं लोक वितरण प्रणाली

40-    जी. कृष्णन रेड्डी- गृह

41-    पुरुषोत्तम रुपाला- कृषि एवं परिवार कल्याण

42-    रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

43-    साध्वी निरंजना ज्योति- ग्रामीण विकास

44-    बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, वन

45-    संजीव कुमार बाल्यान- पशुधन, डेयरी एवं मत्यस्य

46-    संजय धोत्रे- मानव संसाधन विकास, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी

47-    अनुराग ठाकुर- वित्त, कार्पोरेट

48-    सुरेश अंगडी- रेल

49-    नित्यानंद राय- गृह

50-    रतन लाल कटारिया- जल शक्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

51-    वी. मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य

52-    रेणुका सिंह सरूता- आदिवासी कल्याण

53-    सोमप्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग

54-    रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण

55-    प्रताप चंद सारंगी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, पशुधन डेयरी एवं मत्स्य

56-    कैलाश चौधरी- कृषि एव किसान कल्याण

57-    देवाश्री चौधरी- महिला एवं बाल कल्याण