पुलिस ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी

0
624
 गोपेश्वर,  जिला चमोली मुख्यालय के थाना गोपेश्वर पुलिस ने पटियालधार में चौपाल लगाकर महिलाओं को कानून की सामान्य जानकारी देते हुए उन्हें अपराधों पर नियंत्रण करने में सहयोग की अपील की।

चमोली पुलिस का हर रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों में चौपाल कार्यक्रम सतत जारी है। इसी क्रम में रविवार को थाना गोपेश्वर पुलिस ने पटियालधार में चौपाल लगाकर महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम, एटीएम फ्राॅड, यातायात के नियम, आपदा, पुलिस भर्ती, नशे के दुष्प्रभावों आदि की जानकारी देते हुए जागरुकता फोल्डर और कैलेंडर वितरित किए।

थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुंदन राम ने अन्य पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर पुलिस और जनता के मध्य सामंजस्य बनाते हुए कानून की सामान्य जानकारी से महिलाओं को परिचित करवाया। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध लैंगिंक अपराध, मानव तस्करी संबंधी अपराध, आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील की गयी। चौपाल में आरती देवी, कविता देवी, लीला देवी, दीपा देवी आदि ने पुलिस से कानून के संबंध में सवाल जबाव भी किए जिसका थानाध्यक्ष ने समाधान किया।