प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा

0
455
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन देश भर में उत्साह व उल्लास के साथ 17 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने इस आयोजन को प्रदेश भर में व्यवस्थित रूप से सेवा सप्ताह के रूप मनाने का निर्णय किया है। इसके लिए प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला हरिद्वार के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में संयोजक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी कौशिक को सेवा सप्ताह आयोजन का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया है। अश्वनी कौशिक ने शुक्रवार काे जानकारी दी कि 14 से 20 सितम्बर तक स्वच्छता अभियान, मेडिकल कैम्प, प्लास्टिक के विरुद्ध जनजागरण रैली जैसे आयोजन प्रदेश भर में किए जाएंगे। मुख्य आयोजन 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होगा और 20 सितम्बर को इस सेवा सप्ताह का समापन होगा।