प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

0
641

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी विश्व कप में विजयी आगाज करने पर गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए अपने पहले ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया था।

aप्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय हॉकी टीम की बेहतरीन शुरुआत। हमारी टीम को ओडिशा में हॉकी विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत की बधाई। आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया। भारत की तरफ से इस मैच में मनदीप सिंह (10वें मिनट में), आकाशदीप (12वें मिनट में), सिमरनजीत (43 और 46वें मिनट) और ललित उपाध्याय (45वें मिनट) ने गोल दागे।