नव संवत्सर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

0
455

हरिद्वार,  नव संवत्सर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तड़के से ही गंगा घाटों पर पहुंचना आरम्भ हो गया था। गंगा स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। स्नान के पश्चात लोगों ने दान-पुण्य आदि कर्म किए।

चैत्र प्रतिपदा को सनातन धर्म में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्मावल्बियों के लिए इस दिन का खासा महत्व है। इस दिन जहां नवरात्र का आरम्भ होता है वहीं मान्यता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का सृजन आरम्भ किया था। इस बार नव संवत्सर कई मायनों में अलग है। इस बार संवत्सर का नामकरण परिधावी है। तथा इस वर्ष के राजा शनि और मंत्री सूर्य हैं। पं. देवेन्द्र शुक्ल के मुताबिक राजा शनि और मंत्री सूर्य होने के कारण यह वर्ष कई मायनों में राजनैतिक उथल-पुथल वाला रहेगा।

नववर्ष में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया तथा दान आदि कर्म कर मंदिरों में दर्शन कर नववर्ष की शुरूआत की। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। नव संवत्सर पर स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रकी पैड़ी के समीप राहुल गांधी की शनिवार को होने वाली रैली के चलते सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद थी। नव संवत्सर स्नान पर्व पर प्रातः तड़के से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी था। स्नान पर्व पर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ था।