नोटबंदी के चलते जंगल और नहर में मिले 500 और हजार के नोट

0
893

देश में नोटबंदी के चलते जहां एक तरफ लोग अपना कैश को कन्वर्ट कराने में जुट गये हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने कैश को कन्वर्ट कराने के जुगाड़ नही ढूंढ पा रहे हैं। इन लोगों के पास अपने कैश को डिस्पोस करने के अलावा कोई रास्ता नही बचा है। ऐसा ही कुछ मामला उत्तराखंड के काठगोदाम और हरिव्दार में सामने आया जहां काठगोदाम से कटघरिया जाने वाली नहर में 1000 और 500 रुपए के नोट बहते पाये गये।  ये खबर लगते ही इलाके में हलचल मच गई। अपनी किस्मत को चमकता देथ स्थानिय निवासियों ने नहर में कूदकर जालों की मदद से नोटों को निकालना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई और पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।

e953a6aa-0f28-4346-b7da-6d03a5cd8e6c

वहीं हरिद्वार जिले में सिडकुल से सटे रोशनाबाद की गांव की महिलाओं को जंगल में पुराने पांच सौ एक हजार के नोटों की गड्डियां मिली। जंगल में पुराने नोट मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से नगदी रिकवर की। पुलिस का कहना है चार लाख, 58 हजार, 500 की रकम महिलाओं से मिली है।

जानकारी अनुसार रविवार को रोशनाबाद गांव की महिलाएं रोज की तरह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। लकड़ी बीनते समय उन्हें पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों की गड्डियां मिली। पुलिस ने एक एक कर जंगल से लकड़ी बीनकर आई महिलाओं से नोट रिकवर किए। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाती रही। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि महिलाओं से मिले नोटों की गिनती की गई तो कुल रकम चार लाख, 58 हजार, 500 निकली।