कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संभाला पदभार

    0
    273

    ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान करन माहरा ने कहा कि गुटबाजी नहीं संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है।

    रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अध्यक्ष करन माहरा के पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,उप नेता उप नेता सदन भुवन कापरी का भी स्वागत किया। इसके बाद माहरा पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हुए। रिस्पना सहित शहर भर में कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया गया। नए अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह बना हुआ। इस मौके को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया था।

    माहरा अपने काफिला के साथ प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। जहां पहले से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम बड़े नेता पार्टी अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर महिला नेत्री गरिमा दसौनी ने अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से बतौर प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण किया।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कांग्रेस को मजबूत करने की प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि यह समय गुटबाजी नहीं पार्टी के लिए काम करने का है। इसको लेकर प्रदेश भर का वह दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत के साथ आमजन की आवाज बनकर लड़ाई लड़ेंगे।

    माहरा ने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इंकार करते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। इस कार्य में बड़े से लेकर छोटे का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नाराज विधायकों बातचीत की जाएगी और उनको मना लिया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नेताओं की बयानबाजी की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कुल मिलाकर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने जिम्मदारी संभालते ही कड़े तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं।