प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची जारी, विद्रोह शुरू

    0
    376
    कांग्रेस

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची जारी होते ही विद्रोह शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक एवं हरीश रावत के प्रमुख लेफ्टिनेंट हरीश धामी ने त्यागपत्र तक की धमकी दे दी है।

    2022 के चुनाव को देखते हुए घोषित की गई कांग्रेस की नई टीम से कई नेता आहत हैं। विरोध के स्वर पार्टी में बगावत की सुगबुगाहट देने वाले हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। उनके साथ ही वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव काजी निजामुद्दीन, उप नेता प्रतिपक्ष करण मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के अलावा डॉ आरके टपोरी और मथुरा दत्त जोशी को यह दायित्व सौंपे गए हैं।

    राजीव महर्षि को मीडिया प्रभारी और दीपक बलूटिया, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला डॉक्टर प्रतिमा सिंह, दिनेश कुंजवाल, दीपक वोहरा, विमला जोशी, राजा चौहान, सुरेश नेगी, सूरत सिंह नेगी, गणेश उपाध्याय, सुजाता पॉल प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद सिंह बिष्ट, हरीश ऐठानी, प्रीत ग्रोवर, महेश चंद, रमेश सकलानी, मुकेश पंत, राकेश रंजन, बलबीर सिंह रावत, आकाश कृषाली, दिनेश गौड़, महेश सैनी, महिपाल कुमार, राजेश चमोली को मीडिया समन्वयक बनाया गया है।

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। इसी समिति में विधायक हरीश धामी, नारायण राम आर्य, विक्रम सिंह नेगी, मंत्री, प्रसाद नैथानी , हेमेश खर्कवाल, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा के अलावा हाजी तसलीम अहमद और गोदावरी थापली को सदस्य बने हैं। घोषणा पत्र का कार्य पूर्व मंत्री नवप्रभात को सौंपा गया है। समिति में पूर्व सांसद महेंद्र पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 15 सदस्यों को भी समिति में जोड़ा गया है। चुनाव प्रबंधन समिति का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और प्रचार समिति की बागडोर सुमित हृदयेश को दी गई है। कार्यक्रम मूल्यांकन समिति में विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष होंगे। इसमें 25 सदस्य शामिल किए गए हैं।