नंदादेवी पहुंचीं अपने 21वें पड़ाव थाला गांव, भक्तों ने किया स्वागत

0
517
लोकजात
गोपेश्वर, नंदा देवी लोक राजजात यात्रा गुरुवार को अपने 21वें पड़ाव थाला गांव पहुंच गईं। जहां से शुक्रवार को सिद्धपीठ देवराडा में नंदा देवी मंदिर के गृर्भग्रह मे उत्सव डोले के विराज मान होने के साथ ही छह माह तक देवी इसी मंदिर में विराजमान रहेंगी। मान्यताओं के अनुसार देवराडा नंदा देवी का ननिहाल है।
नंदा लोक जात यात्रा अपने 20वें पडाव सेरा विजेपुर से 21वें पडांव थाला गांव के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले सेरा विजेपुर गांव में नंदा देवी के भक्तो ने देवी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की मनौती मांगी। सांय को थाला गांव पहुचंने पर भक्तो ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां पर पूरी रात्री देवी का जागरण चलता रहेगा। शुक्रवार को नंदादेवी यहां से देवराड़ा सिद्धपीठ पहुंचेगी जहां मंदिर में देवी की उत्सव डोली के विराजमान के साथ ही अगले छह माह तक देवी की यहीं पूजा अर्चना की जायेगी।
थाला गांव में मेहरवान बिष्ट, गब्बर बिष्ट, दर्शन बिष्ट, राजेंद्र चिनवान, हिंमत सिंह बिष्ट, भगवत बिष्ट, हुक्कम सिंह बिष्ट आदि ने यात्रा व यात्रीयो का स्वागत किया। इधर शुक्रवार को यात्रा के सिद्धपीठ देवराडा गांव व उत्सव डोली के मंदिर के गर्भग्रह मे विराजमान होने की सभी तैयारिया पूरी कर ली हैं। देवराडा मंदिर समिति के अध्यक्ष भूवन हटवाल शुक्रवार को देवराडा सिद्धपीठ में देवी के उत्सव डोली के पहुंचने की पूरी तैयारियां कर ली गई है।