नंदादेवी उत्सव डोली पहुंची चेपडों, भक्तों ने किया मां का स्वागत

0
508
गोपेश्वर,  नंदादेवी लोक जात के आठवें दिन शुक्रवार को बधांण की राजराजेश्वरी नंदा भगवती की उत्सव डोली  चेपडों गांव पहुंच गई है। जहां पर क्षेत्र के लोगों ने नंदा की डोली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।  नंदा लोक जात यात्रा धीरे-धीरे अपने अंतिम पडांव बैदनी बुग्याल की ओर बढ़ती जा रही हैं। जहां पर पूजा अर्चना के बाद छंतोलियों को कैलाश के लिए विदा करने के बाद नंदा की उत्सव डोली वापस लौटेगी।
इसी के तहत शुक्रवार को यात्रा अपने आठवें पडाव चेपडो गांव रात्रि प्रवास पर पहुंच चुकी हैं। अपने सातवें पडाव सूना से शुक्रवार को सुबह भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद देवी को अपने अगले पडाव के लिए विदा किया। नंदा की डोली क्षेत्र के कोटडीप, थराली मुख्यबाजार, केदारबगड़, राडीबगड़ होते हुए चेपडों पहुंची। इस पूरे यात्रा रूट पर नंदा भगवती के उत्सव डोली के दर्शन व पूजाअर्चना के लिए देवी भक्तो का तांता लगा रहा। रात्रि विश्राम के लिए चेपडो  गांव पहूंचने पर भक्तों ने उत्सव डोली का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कई महिला व पुरूषो पर देवी भगवती, लाटू देवता सहित अन्य देवी देवता अवतारित हुए।