नड्डा ने थपथपाई सरकार और संगठन की पीठ

0
445
देहरादून,  अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को देहरादून पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड सरकार की पीठ थपथपाई तथा संगठन को और सक्रिय करने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा ने कहा कि भाजपा संगठन अन्य राजनीतिक संगठनों की तुलना में अलग है। हमारे यहां देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान होता है। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए राजनीतिक दृष्टि ओर सृष्टि कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाती हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी देश तथा प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाते है ।
नड्डा ने कहा कि जनता द्वारा की गई अपेक्षाओं को सरकार पूरा करने का प्रयास कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं को भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करना चाहिए ताकि हम जनापेक्षाओं पर खरा उतरे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का भी उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और प्रभावकारी बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश तथा अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट व संचालन महामंत्री अनिल गोयल ने किया।