सरकार लोगों पर थोप रही कानून: प्रदीप टम्टा

0
917

(बागेश्वर) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार ने बगैर सोचे-समझे प्राधिकरण कानून लोगों पर थोप दिया है। पूरा पहाड़ इस कानून के विरोध में आंदोलित है। इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की इस पीड़ा को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।
मोर्चा से जुड़े लोग गुरुवार को बैजनाथ चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने जनादेश रैली निकाली। यह रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए गरुड़ तहसील मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर जिला विकास प्राधिकरण मोर्चा ने गरुड़ में जनादेश रैली को सर्मथन देते हुए यह बातें राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां के लोगों को विश्वास में लिए बगैर यह कानून लागू किया है। इससे लोग परेशान हो गए हैं।
सभा में मोर्चा के प्रवक्ता रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का यह काला कानून जिले में कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब पहाड़ के लोग राज्य छीन सकते हैं तो कानून भी बदल सकते हैं। उन्होंने कहा पहाड़ टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता। मोर्चा भाजपा सरकार को जनादेश रैली के माध्यम से अपना संदेश दे रही है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि प्राधिकरण के खिलाफ लड़ी जा रही हर लड़ाई में वह लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। सरकार जनता को लूटने का हर हथकंडा बेशर्मी से लागू कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन रावल ने की।