मोदी ने दी मनमोहन को जन्मदिन की बधाई

0
405
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा है -‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभाकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया, इसमें उन्होंने लिखा कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन है, इस मौके पर मैं उन्हें प्रेमपूर्वक शुभकामनाएं दे रही हूं। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। 
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह भारत गणराज्य के 13वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। इन्हें 21 जून 1991 से 26 मई 1996 तक पी. वी. नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है।