सोशल मीडिया पर एंटी सोशल होते उत्तराखंड के नेता

0
622

देशभर में डिजिटल इंडिया के दौर में नेताओं में सोशल मीडिया का चलन भी बढ़ चुका है।फेसबुक पर एक्टिव होने के साथ-साथ अब सभी नेता ज्यादा से ज्यादा मात्रा में टिव्टर पर एक्टिव रहने की कोशिश करते हैं। आम लोगों के लिये भी नेताओं और अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का ये एक ासान माध्यम बन गया है। कंयोकि मामला सारजनिक मंच पर होता है इसलिये नेताओँ और धिकारियों के लिये शिकायतों पर काम करना आसानी या मजबूरी बन जाता है।

उत्तराखंड की बात करे तो यहां परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य को छोड़ तकरीबन सभी मंत्री ट्विटर का प्रयोग कर रहे हैं। ये बात अलग है कि मंत्रियों के अधिकतर ट्वीट आम जनता की जरूरत और मतलब से जुड़ी न होकर खुद के प्रचार पाने या फिर सक्रियता दिखाने तक ही सीमित होते हैं।

प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ट्विटर पर सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। हालांकि सबसे पहले ट्विटर में आने वालों में वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत का नाम आता है। वहीं, कृषि विभाग संभाल रहे सुबोध उनियाल ऐसे मंत्री हैं जो आठ फरवरी के बाद से ट्विटर से दूरी बनाए हुए हैं।

  • त्रिवेंद्र सिंह रावत : तमाम विभाग संभाल रहे सीएम 167 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि फॉलोअर 63373 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 11 सितंबर 2013 से
  • सक्रियता : राष्ट्रपति, पीएम, केंद्रीय मंत्रियों को रिट्वीट करते हैं। अब तक 3124 ट्वीट। अपने दौरे और राजनेताओं की जयंती, पुण्यतिथि पर ही ट्वीट करते हैं।
  • प्रकाश पंत : वित्त, कर एवं पेयजल मंत्री 456 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि इनके फॉलोअर 4122 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 12 मई 2012 से
  • सक्रियता : पीएम, सीएम व केंद्रीय मंत्रियों को रिट्वीट करते हैं। अब तक 1389 ट्वीट। दौरे व विभिन्न लोगों की जयंती व पुण्यतिथि पर ही अधिक ट्वीट करते हैं।
  • मदन कौशिक : शहरी विकास मंत्री व शासकीय प्रवक्ता 94 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि फॉलोअर 986 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 23 मई 2017 से
  • सक्रियता : केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही प्रदेश के मंत्री, डीएम, एसएसपी को फालो करते हैं। अब तक 369 ट्वीट। अपने भ्रमण को ही अधिक ट्वीट करते हैं।
  • सतपाल महाराज : पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री 83 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि फॉलोअर 6276 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 29 मार्च 2014 से
  • सक्रियता : पीएम, केंद्रीय मंत्रियों को फॉलो व रिट्वीट करते हैं। अब तक 1484 ट्वीट। भ्रमण, राजनैतिक लोगों से मुलाकात व जयंती, दिवस की फोटो ट्वीट करते हैं।
  • सुबोध उनियाल : कृषि मंत्री 126 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि इनके फॉलोअर 425 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 22 नवंबर 2014 से
  • सक्रियता : पीएम, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राजनेताओं को फॉलो करते हैं। कुल 247 ट्वीट। आखिरी बार 3 फरवरी को पीएम मोदी व अपनी फोटो के साथ ट्वीट किया ‘भाजपा के संग आओ बदले उत्तराखंड।’
  • अरविंद पांडेय : विद्यालयी शिक्षा और खेल मंत्री 235 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि फॉलोअर 1733 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 1 मई 2017 से
  • सक्रियता : पीएम, केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंत्रालयों के ट्वीट को रिट्वीट करते हैं। अब तक 1646 ट्वीट। भ्रमण, कार्यक्रम के फोटो, विभिन्न शख्सियत की जयंती-पुण्यतिथि से जुड़े ट्वीट करते हैं।
  • डॉ. धन सिंह रावत : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 86 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि फॉलोअर 2158 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 4 मई 2014 से
  • सक्रियता : पीएम, सीएम व केंद्रीय मंत्रियों को रिट्वीट करते हैं। अब तक 981 ट्वीट। ट्वीट खुद के भ्रमण, कार्यक्रम और जयंती-पुण्यतिथि से संबंधित होते हैं।
  • रेखा आर्या : बाल एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री 52 लोगों को फॉलो करती हैं, जबकि इसके फॉलोअर्स 453 हैं।
  • ट्विटर पर सक्रिय : 24 जुलाई 2017 से
  • सक्रियता : पीएम, केंद्रीय मंत्री व महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय को रिट्वीट करती हैं। अब तक 104 ट्वीट। 18 अगस्त को आखिरी ट्वीट में लिखा ‘बाल श्रम की कुरीति दूर करने को आगे आएं।’
  • मंत्री आर्य ट्विटर से गायब 
  • उत्तराखंड कैबिनेट में परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ट्विटर से दूर हैं। हालांकि फेसबुक पर तीन एकाउंट और एक पेज से जरूर सक्रिय हैं।