मंगलौर बसपा विधायक सरवत करीम का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

    0
    282
    मंगलौर

    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सरवत करीम के निधन पर मुख्यमंत्री सहित बसपा और अन्य नेताओं ने दुःख व्यक्त जताया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा सीट से विधायक और बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

    बसपा विधायक के निधन के की खबर मिलते ही मंगलौर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि बसपा विधायक सरवत करीम कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनको दिल की बीमारी थी। दो महीने पहले ही उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

    दिन में तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जहां उनका आज सुबह निधन हो गया। इससे पहले वे बसपा से 2012 से 2017 तक मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।