2900 रुपये के नकली नोटों के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

0
1015
File Photo

ऋषिकेश, रायवाला थाना पुलिस ने नकली नोट बाजार में चलाने के आरोप में एक शातिर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस के अनुसार व महेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी वैदिक नगर रायवाला ने लिखित तहरीर दी कि एक व्यक्ति दुकान पर आया जिसने 200 रुपये का सामान खरीदा और 200 रुये का नोट दिया। जब इस नोट को गौर से देखा तो वह कुछ अलग लगा।

तहरीर के आधार पर अभियुक्त की तलाश में रायवाला क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बाहर लगे लगभग 20 कैमरों के सीसीटीव फुटेज को चेक किया गया। जिससे कि काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने अप्सरा होटल हरिपुर कला के पास खड़े युवक जो कि नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा था को पकड़ा जिसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र सूरज भान सिंह निवासी ग्राम मेहरडा थाना जुलाना जिला जींद हरियाणा बताया, उसके पास से 2900 रुपए भी बरामद किए।