सरहदों के गांवों में फहरेगा तिरंगा, आईटीबीपी को सौंपे 10 हजार झंडे

    0
    195
    तिरंगा

    सरहदों के गांवों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरहदों के गांवों में झंडा फहरेगा। अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को सीमांत क्षेत्र के गांवों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस को दस हजार झंडे सौंपे हैं।

    एसबीआई सीमाद्वार शाखा के सहायक महाप्रबंधक मनीष चौधरी और शाखा प्रबंधक विपिन ग्वाड़ी ने बताया कि आईटीबीपी के माध्यम से दूरस्थ सीमा क्षेत्र के गांवों तक पहुंचाया जाएगा। इसी के तहत आईटीबीपी के महानिरीक्षक नीलाभ किशोर को दस हजार तिरंगा झंडा सौंपे गए हैं। ये तिरंगा हिम प्रहरियों के जरिए सरहदों के आसपास निवास करने वालों के घरों तक पहुंचेंगे।

    उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के सम्मान एवं गौरव का पवित्र प्रतीक है। सीमा के गांवों के ये तिरंगा और उत्साह के साथ राष्ट्र के प्रति उर्जा का संचार करेगा।