आईपीएल नीलामी : युवा खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

0
560
कोलकाता,  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। प्लेयर ऑक्शन के शुरुआती फेज में विदेशी खिलाड़ियों की धूम रही। वहीं अगले फेज में युवा खिलाड़ियों ने धमाल मचाया। युवा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चार करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वहीं 20 लाख बेस प्राइज वाले यशस्वी जयसवाल को 2.40 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
इसके अलावा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। बिश्नोई का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। 20 लाख बेस प्राइज वाले प्रियम गर्ग को 1.90 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। प्रियम गर्ग अंडर-19 विश्वकप 2020 में भारत के कप्तान हैं। युवा खिलाड़ी विराट सिंह 1.90 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।  विराट का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था। वहीं 20 लाख बेस प्राइज वाले अनकैप्ड तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को 1.30 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। दिल्ली के विकेटकीपर अनुज रावत को राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा। रावत का बेस प्राइस 20 लाख रपये था। 20 लाख बेस प्राइज वाले अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा। तेज गेंदबाज इशान पोरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले एम सिद्धार्थ को 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
फिलहाल निलामी प्रक्रिया में आज अब तक 33 खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। इसमें 17 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अबतक की बोली में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे मंहगे खिलाड़ी के रूप में बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज, दूबसे सबसे मंहगे खिलाड़ी, सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल किंग्स दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं। मैक्सवेल को किग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा है।
उल्लेखनीय है कि इस बार आईपीएल 2020 की नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। लेकिन गुरुवार को छह नए खिलाड़ियों को पूल में शामिल किया गया है। जिसके बाद यह संख्या 332 से बढ़कर 338 हो गई। ऑक्शन के लिए 997 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था।