हॉकी विश्वकप में नए रूप में नजर आएगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

0
741

नई दिल्ली, इस वर्ष भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय टीम नए रूप में नजर आएगी। पुरुष हॉकी टीम के लिए एक विशेष तौर से तैयार किए गए विश्व कप कलेक्शन को पेश किया गया।

इस कलेक्शन को हॉकी के दिग्गजों अजीत पाल सिंह, अशोक कुमार, धनराज पिल्ले, दिलीप तिर्की, संदीप सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय टीम के कोच हरेंद्र पाल सिंह और राष्ट्रीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने प्रदर्शित किया। विश्व कप कलेक्शन में आधिकारिक पहले और दूसरे विश्व कप मैचों की किट और इंडिया ब्लेजर शामिल है। कलेक्शन को ब्रांड रणनीतिज्ञ नुपूर महाजन और डिजइनर नरेंद्र कुमार ने डिजाइन किया है।

इस अवसर पर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने कहा कि, “टीम का ध्यान केवल भारत को गौरव प्रदान करने पर है। हम इस नई जर्सी को लेकर उत्साहित हैं और मुझे उम्मीद है कि यह टीम को और भी अधिक प्रेरित करेगी।”