इलेक्ट्रॉनिक आयकर रिटर्न दाखिल करने वाला दुनिया में पहला देश भारत : राजस्व सचिव

0
481

नई दिल्ली,  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट देशभर में आयकर दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजस्व सचित अजय भूषण पांडे ने कहा कि दुनिया में भारत पहला ऐसा देश है, जहां 100 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक आयकर रिटर्न (ऑनलाइन) दाखिल किया जा रहा है।राजस्व सचिव 159वें आयकर दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में बोल रहे थे।

बता दें कि देश में 24 जुलाई, 1861 को पहली बार इनकम टैक्स की शुरुआत हुई थी। आयकर दिवस के अवसर पर राजस्व सचिव ने कहा कि देश में पूरी तरह से ऑनलाइल रिटर्न दाखिल किया जा रहा है। वह भी कुछ सालों के प्रयास से नहीं तो दुनिया के कई देशों में इसे हासिल करने में दशकों का वक्त लगा है।  उन्होंने कहा कि अब फेसलेस इनकम टैक्स असेसमेंट किया जा रहा है। वहीं, स्क्रूटनी भी रेंडमली किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम बजट में 13.80 लाख करोड़ रुपए प्रत्यक्ष कर संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस विभाग हासिल कर लेगा।  बता दें कि आयकर दिवस पर विभाग के क्षेत्रीय (फील्ड) कार्यालयों ने करदाताओं (टैक्सपेयर्स) की मदद के लिए शिकायत निवारण पखवाड़े का भी आयोजन किया है। वित्त मंत्रालय ने बयान में यह जानकारी दी है।