शराब कांड: रुड़की के तीन व्यापारियों समेत चार आरोपित गिरफ्तार

0
722

रुड़की। पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद कच्ची शराब प्रकरण को खत्म कर दिया है। पकड़े गए आरोपित शराब बनाए जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला केमिकल उपलब्ध कराते थे। आरिपितों के पास से चार ड्रम केमिकल भी बरामद हुए हैं।
रुड़की सिविल लाइंस पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कच्ची शराब मामले में दो पिता पुत्र और तेज्जुपुर निवासी अर्जुन के बाद चार और आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपित शराब के लिए केमिकल उपलब्ध करवाने में संलिप्त थे। इनके नाम का खुलासा अर्जुन ने पूछताछ के दौरान किया था।
एसपी देहात ने बताया कि 5 फरवरी को अर्जुन ने चार ड्रम केमिकल की मांग की थी। जिसके बाद गांधीनगर रुड़की के निवासी मनोज कुमार ने सचिन गुप्ता से सम्पर्क किया। सचिन ने फार्म के मालिक अजय गुप्ता की सहमति पर 4 ड्रम केमिकल विपिन गुप्ता की फर्म इंटरप्राइजेज की जीएसटी पर अर्जुन को उपलब्ध करवाए। चार में से 2 ड्रम केमिकल अर्जुन लेकर गया। इन केमिकल से शराब खराब बनने पर अर्जुन ने उसकी शिकायत की। इसके बाद सचिन ने खराब केमिकल के बदले 02 ड्रम नए केमिकल अर्जुन को उपलब्ध कराए। केमिकल उपलब्ध करवाने वाले चारों आरोपितों को जानकारी थी कि अर्जुन केमिकल से कच्ची शराब बनाने का कार्य करता है। इसलिए चारों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। आरोपितों की पहचान मनोज कुमार निवासी गांधीनगर शेखपुरी थाना गंगनहर, अमित निवासी शालीमार पार्क में भोलेनाथ नगर शाहदरा, सचिन गुप्ता निवासी रामनगर के रूप में हुई है।