होमगार्ड संभालेंगे यातायात

0
622

ऊधमसिंहनगर,  जिले में बढ़ती हुई यातायात समस्या को देखते हुए जिले के कप्तान ने नई पहल शुरू की है । अब जिले के तमाम शहरों की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी होमगार्ड को मिलने जा रही है, इसके लिए जिला मुख्यालय रुद्रपुर की पुलिस लाइन में होमगार्डो को ट्रेनिग भी दी जा रही है।

एसएसपी के निर्देशन में अब होमगार्ड ऊधमसिंह नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे। यातायात ड्यूटी के लिए 232 होमगार्डों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके चलते पहले बेज में 45 होमगार्डो को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों सहित आरआई शिवराज सिंह राणा और निरीक्षक यातायात मनीष शर्मा ने पहले चरण में 45 होमगार्डों को परेड करायी। इसके बाद उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी।तीन दिनों तक चले ट्रेनिग में होमगार्ड के जवानों को यातायात से सम्बंधित सभी जानकारी दी गयी इसके अलावा सड़क हादसे में घायल व आपदा के समय किस तरह से काम किया जाता है इसकी भी ट्रेनिग होमगार्ड के जवानों को दी गई।

ट्रैफिक के दौरान होमगार्ड की टोपियां बदली हुई नजर आएगी ट्रैफिक के होमगार्ड ड्यूटी के दौरान लाल रंग की टोपी के साथ नज़र आएंगे।

एएसपी ऊधमसिंहनगर, देवेंद्र पींचा ने कहा, “यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से निजात दिलाने के लिए होम गार्ड की मदद ली जाएगी, जिससे जनता को सुविधा मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक नियमों से होमगार्ड को जागरूक कर यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी।”