उत्तराखंड के 11 वें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

    0
    357
    पुष्कर सिंह धामी

    पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय: पुष्कर सिंह धामी खटीमा (उधम सिंह नगर) से विधायक हैं। उनका जन्म प्रदेश के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में 16 सितम्बर 1975 को हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक अभाव में जीवनयापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियां हमेशा बनी रहीं।

    शिक्षा: पुष्कर सिंह धामी ने गांव में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके पास मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री है। पुष्कर सिंह धामी कॉलेज के दिनों में ही एबीवीपी से जुड़ गए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय में धामी छात्र समस्याओं को उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं। 1990 से 1999 तक वह एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहे। छात्र राजनीति के दिनों में वह उत्तर प्रदेश में एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं।

    दो बार जा चुके हैं जेल: वो दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इस दौरान युवा बेरोजगारों को एकजुट कर उन्होंने 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में विशाल रैली कीं। उनकी कोशिशों के चलते राज्य के उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 70 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू हो पाई। 2005 में उन्होंने प्रदेश के युवाओं संग मिलकर विधानसभा के घेराव के लिए रैली निकाली थी।

    राजनीतिक जीवन: 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर कार्य किया । लखनऊ में हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक एवं संचालन कर प्रमुख भूमिका निभाई। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सलाहकार के रूप में 2002 तक कार्य किया। 11 जनवरी, 2005 को प्रदेश के युवाओं को जोड़कर विधानसभा का घेराव कर ऐतिहासिक रैली की। इसे युवा शक्ति प्रदर्शन के रूप में उदाहरण स्वरूप आज भी याद किया जाता है। भाजपा सरकार में वर्ष 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रहे। वह 2012 से विधायक हैं।

    1-विधानसभा का नाम : 70, विधानसभा क्षेत्र, खटीमा
    2-माता का नाम : विश्ना देवी
    3-पत्नी का नाम : गीता धामी
    4-शैक्षिक योग्यता :
    (क) स्नातकोत्तर
    (ख) व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर
    5-जन्म तिथि : 16-09-1975
    6.राजनितिक दल का नाम : भारतीय जनता पार्टी