चमोली: धधक कर जलते रहे जंगल, अधिकारी निकालते रहे पर्यावरण बचाओ रैली

0
628
Forest fire in chamoli
गोपेश्वर, चमोली जिले के थराली विकासखंड में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकारी संस्थानों ने पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता रैली निकाली, वहीं थराली विकासखंड के कई इलोकों में जंगल धू-धू कर जलते रहे।
थराली में बुधवार को पर्यावरण दिवस पर संस्थाओं ओर सरकारी, गैर सरकारी विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। एक ओर पौधरोपण कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी ओर  थराली के चेपड़ो, ग्वालदम, गजाखरक, सोडिंग, देवसारी सहित कई क्षेत्रों में जंगलों में आग धधक रही थी।  इससे वातावरण में गर्मी बढ़ गई है। साथ ही धुएं के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ जीव जंतुओं को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। इससे सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन हो रही है, वहीं दूसरी ओर रेंज अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि, “आग लगने की सूचना मिलते ही टीमें आग बुझाने के लिए रवाना कर दी गई है।”
चमोली में आजकल जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही है। हालांकि हर दिन अपराह्न बाद बारिश भी हो रही है। बावजूद इसके जंगलों की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इससे चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।