Page 909

नवजात शिशु की मौत का मामला गरमाया, किया प्रदर्शन

गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू के पास स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के अभाव में सडक पर ही प्रसव के दौरान हुए कथित नवजात शिशु की मौत के मामले को लेकर चमोली जिले के व्यापारियों व आम जनता ने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुए जुलूस प्रदर्शन कर जिलाधिकारी चमोली...

फिल्म ‘2.0’ एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड कमाए 500 करोड़

नई दिल्ली। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अभिनीत एवं एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म '2.0' ने अपनी रिलीज़ के सातवें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ कमाई कर ली है। फिल्म को छह दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफ़िस से फिल्म को 367 करोड़ और ओवरसीज़ से 121 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।...

जल्द भर्ती होंगे 1111 होमगार्डः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में जल्द ही 1111 पुरुष व महिला होमगार्डस की नई भर्तियां करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले होमगार्डस जवानों के आश्रितों के लिए कल्याण कोष में आवंटित धनराशि में वृद्धि की स्वीकृति दी है। होमगार्डस व नागरिक सुरक्षा के जवानों से रिस्पना...

जापान में छाये फिल्म ‘बाहुबली’ के अमरेन्द्र

नई दिल्ली,  ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘बाहुबली-2’ के रिलीज हुए एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी बरकरार है। यह दीवानगी सिर्फ भारत में तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी लोग इस फिल्म के दीवाने हैं। जापान में इस फिल्म के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि वहां पर बाहुबली के...

बाहर की दवाईयाॅ लिखने पर होगी कार्यवाही

नैनीताल। जिलाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि रोगियों को अन्यत्र दवाईयाॅ लिखने वाले डाॅक्टरों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसलिए जन औषधि केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों को ही चिकित्सक ही लिखे। बुधवार को बीडी पाण्डेय चिकित्सालय महिला/पुरूष व जीबी पन्त चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।...

जनवरी तक दूर करनी होगी दून अस्पताल की खामियां

देहरादून। एमसीआई के निरीक्षण से पहले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में तमाम खामियों को दूर करने के लिये बुधवार को निदेशक चिकित्सा शिक्षा समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जनवरी में एमसीआई के निरीक्षण से पहले सभी कमियों को दूर किया जाना है। बुधवार को चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना, कार्य वाहक प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. नवीन थपलियाल...

देहरादून में रोजगार मेला 11 दिसम्बर को

देहरादून। मोशिको शूज एवं रिलायंस निप्पोन लाइफ इन्श्योरेंश की ओर से माॅडल कॅरियर सेंटर देहरादून में आगामी 11 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया किया जाएगा। मेले में बेरोजगार युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में मोशिको शूज में महिला एवं पुरूष आवेदक के...

जन शताब्दी रुड़की में हादसा होने से बाल-बाल बची

देहरादून। देहरादून से दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान के सतर्कता के चलते दुर्घटना होने से बाल बाल-बच गई। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान इस प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों को मेन लाइन से निकाला गया। बुधवार सुबह सात...

सीएम की घोषणाओं को पहनाये अमली जामा

नैनीताल। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने में किसी प्रकार की देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसलिए इसकी सभी औपचारिकताएं 15 दिसम्बर तक पूरा करें। बुधवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की...

हंगामे के कारण स्थगित रहा सदन, अब सात को भी जारी रहेगा सत्र

उत्तराखंड विधानसभा
देहरादून। विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र अब चौथे दिन भी जारी रहेगा। सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के हंगामे के कारण सदन में दिनभर काम नहीं हो पाया। हालांकि, इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम स्व अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखे जाने का संकल्प सदन के पटल रखा गया। संकल्प सर्व सहमति से पास हुआ। सकंल्प...