‘सिम्बा’ का तीसरा गाना ‘आला रे आला’ हुआ रिलीज
नई दिल्ली, रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म सिम्बा का तीसरा गाना 'आला रे आला..' आज गुरुवार को रिलीज किया गया है। 'आला रे आला' सॉन्ग में रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें वह काफी चटपटे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
इस गाने में रणवीर सिंह ने रेड शर्ट, खाकी पैंट पहन रखी है। रणवीर फिल्म में पुलिस वाले...
दोबारा होगी फेल एमबीबीएस छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा
देहरादून, दून मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी की सप्लीमेंटरी परीक्षा में प्रैक्टिकल में फेल एमबीबीएस द्वितीय बैच के छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा पुन: कराई जाएगी। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।
कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय की...
एटीएम क्लोनिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
देहरादून, एटीएम क्लोनिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कम्प्यूटर, स्कीमर, सीसीटीवी कैमरा, वायरलैस रिसीवर, क्लोनिंग एटीएम कार्ड व नगदी बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुई क्लोनिंग की घटना का खुलास कर दिया है। गिरफ्तार युवक सोमेश ककक्ड आगरा उप्र का...
तंदूर कांडः हाईकोर्ट ने सुशील शर्मा को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश
नई दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट ने तंदूर कांड के दोषी सुशील शर्मा को तुरंत जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल ने कहा कि, "ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह पता चले कि सुशील शर्मा में कोई सुधार की गुंजाइश नहीं है।" हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का...
मैंने ऐसा क्या कह दिया जिस पर मुझे गद्दार कहा जा रहाः नसीरुद्दीन शाह
नई दिल्ली, हाल ही में एक सामाजिक संस्था कारवाने मोहब्बत को दिए विवादास्पद इंटरव्यू पर नसीरुद्दीन शाह ने सफाई देते हुए मीडिया से कहा, 'मैंने जो भी कहा था, वह एक चिंतित भारतीय के तौर पर कहा था। मैंने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर मुझे गद्दार कहा जा रहा है? मैंने उस देश के बारे में अपनी चिंता...
क्रिसमस के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों को बांटे उपहार
डोईवाला- क्रिसमस फेस्टिवल की रौनक दिखाई देने लगी है। नीदरलैंड में रह रही भारतीय मूल की असना सूखा ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल को एजुकेशन गेम वितरित किए।
भानियावाला में संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों की मदद के लिए समाज के तमाम लोग जुटने लगे हैं। भारतीय मूल की नीदरलैंड निवासी असना...
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल
ऋषिकेश। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने बैंकों में तालाबंदी कर हड़ताल रखी। उन्होंने केंद्र सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी भी की।
शुक्रवार को बैंक एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के मौके पर यूनियन के सचिव जीएस मार्तोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ बैंकों को...
देहरादून में सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा
देहरादून। घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की बढ़ती मांग के चलते आज देहरादून सर्राफा बाजार में पीली धातु सोना 80 रुपये तो चांदी के भाव में 200 रुपये बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुक्रवार देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में 80 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे सोना की कीमत 32,140 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई।...
हाथी की धमक से ग्रामीण परेशान
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर गांव में गजराज का खौफ जारी है। दिन ढलते ही गांव में हाथी मंडराने लगता है। हाथी से डरे सहमे ग्रामीण घरों में कैद होने को विवश है। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी, किन्तु हाथियों की रोकथाम के कोई ठोस उपाय नहीं हो पाए। कनखल से सटे मिस्सरपुर गांव में...
केदारनाथ हाईवे में हुआ भूस्खलन, सात मजदूरों की मौत; कई के दबने की आशंका
जिले के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास आल वेदर रोड के कटिंग के दौरान भूस्खलन हो गया। मलबे के नीचे दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों के दबने की आशंका है। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ ही बचाव दल मौके पर। मलबे में दबे...



























































