उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक छाये रहेंगे बदल
देहरादून, राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में आगामी पांच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे तथा उच्च हिमालयी इलाकों में 24 और 25 दिसम्बर को बारिश व बर्फबारी को संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है राज्य में ठंड का असर जारी रहेगा। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी आगामी पांच दिनों में देखने को...
तराई में ठंड का कहर, एक कि मौत
ऊधमसिंह नगर, के किच्छा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दरऊ रोड स्थित सुंदर बाग पेलेस के पास एक खेत मे ठंड के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, मृतक का नाम सुरेंद्र गुम्बर है जो किच्छा के आजाद नगर का रहने वाला था, आज सुबह राहगीरो द्वारा पुलिस को सूचना दी कि एक सख्स का शव...
पौड़ी में जिंदा जलाई गई छात्रा ने सफदरजंग दिल्ली में तोड़ा दम
नयी दिल्ली, उत्तराखंड के पौड़ी के पास पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई छात्रा नेहा सात दिन तक जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह को दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा के परिजनों के अनुसार मौत करीब 11 बजे हुई।
पौड़ी परिसर में B.Sc. की छात्रा नेहा जो एक बहशी...
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में श्री मोहन प्रसाद थपलियाल को अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति, श्री केदार जोशी को अध्यक्ष कुमाऊ मण्डल विकास निगम, श्री नरेश बन्सल को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, श्री गजराज बिष्ट...
‘जीरो’ ने पहले दिन कमाए 20 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को कल चार हजार से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म ने पहले दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार लगभग 20 करोड़ रुपये की हुई है।
फिल्म समीक्षकों का मानना था कि यह फिल्म पहले दिन 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।...
बंड मेले में ग्रामीण क्षेत्र की महिला मंगल दलों ने दिखायी प्रतिभा
गोपेश्वर, चमोली जिले के पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में आयोजित सात दिवसीय बंड मेले के तीसरे दिन क्षेत्र की महिला मंगल दलों ने मंच पर अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के प्रस्तुत कार्यक्रमों को देख दर्शक भी अवाक रह गये।
बंड मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या शुक्रवार की रात्रि अक्षत नाट्य कला मंच गोपेश्वर व किशन...
सीएम व स्पीकर के बीच चल रही तनातनी को लेकर स्पीकर प्रदेश प्रभारी से मिले
ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष के बीच चल रही, तनातनी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू से मुलाकात कर अपने गिले शिकवो से अवगत कराया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ने श्याम जाजू से ऋषिकेश में उस समय मुख्यमंत्री की शिकायत की, जब वह...
प्रधानमंत्री से मिलने वाले सिने कलाकारों के दल में महिला के शामिल नहीं होने पर सवाल
नई दिल्ली, फिल्म जगत की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने गए बॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल में किसी महिला कलाकार को शामिल नहीं किए जाने को लेकर अभिनेत्री दिया मिर्जा सहित कई महिलाओं ने आपत्ति जताई है।
प्रतिनिधिमंडल में अक्षय कुमार, अजय देवगन, फिल्म निर्माता करण जौहर, राकेश रोशन, सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया...
एक किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर सलुड डुंग्रा मोटर मार्ग पर दो लोगों को एक किलो 394 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ जयपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिलने...
हाईकोर्ट के आदेश पर आबादी क्षेत्र में बने व्यवसायिक कांप्लेक्स की 21 दुकान सील
ऋषिकेश। उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर आबादी क्षेत्र में बने व्यवसायिक कांपलेक्स के विरुद्ध दिए गए फैसले के अनुपालन में उप जिला अधिकारी व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने भरत मंदिर इंटर कॉलेज के सामने परशुराम चौक पर बनी 21 दुकानों को लोगों के भारी विरोध के बावजूद सील कर दिया। बाकी दुकानदारों को 2 दिन के अंदर...



























































