कांग्रेस में फिर छिड़ा शीत युद्ध
देहरादून। कांग्रेस और विवाद दोनों चोली दामन का साथ हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस इसका ज्वलंत उदाहरण है। एक बार फिर हरीश रावत समर्थक प्रीतम पर आक्रामक है। इसके कारण कांग्रेस में शीत युद्ध छिड़ गया है।
इसका कारण हरिद्वार संसदीय सीट से हरीश रावत का नाम न भेजा जाना है। हरिद्वार कांग्रेस कमेटी की ओर से हरिद्वार संसदीय से...
बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, गाडु घड़ा हुआ नृसिंह मंदिर से रवाना
गोपेश्वर। भू बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के कपाट खोलने की तैयारियों का बीकेटीसी ने गुरूवार से शुभारंभ कर दिया है। शंकराचार्य की तपस्थली ज्योर्तिमठ स्थित भगवान नृसिंह मंदिर में विधि-विधान के बाद छह माह तक भगवान बदरीविशाल की पूजा में प्रयुक्त होने वाले तेल के लिए गाडु घड़ा रवाना हो गया है।
गुरुवार को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन...
एटीएम जेब में और खाते से निकलते गए रुपये
हरिद्वार। रुड़की में लगातार लोगों के बैंक खाते से पैसे निकलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोगों की मेहनत की कमाई को बैंक खाते में जमा करने के बाद वह सुरक्षित समझी जाती है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि बैंक के खातों में भी लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। कारण की ठगों द्वारा लगातार लोगों के खातों...
शीतकालीन सत्र की सुरक्षा को लेकर स्पीकर ने की बैठक
देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने 11 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के सम्बन्ध में विधान सभा परिसर में शासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विधान सभा सचिव जगदीश चन्द भी मौजूद थे।
विधान सभा अध्यक्ष ने सुरक्षा बैठक में विभिन्न...
अपने सपनों के लिये मेहनत करते हैं ये देहरादून के “गली ब्वॉयज़”
वैसे तो देश में रैप म्यूजिक को अपने मुकाम की तलाश है लेकिन हाल ही में रनवीर सिंह की फिल्म "गली ब्यॉज" के रैप गाने ने देशभर में धूम मचा रखी है। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय की कहानी भी कुछ ऐसे सितारों की है जो रैप संगीत में अपना...
फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट फाइल
मुंबई, आर्थिक धोखाधड़ी के कई मामलों में फंसी फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से चार्जशीट दायर की गई है। पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने 31 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में प्रेरणा अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज 176 पेज की चार्जशीट में कहा गया है कि प्रेरणा अरोड़ा की ओर...
भाई के निर्देशन में काम करेंगे नवाजुद्दीन
मुंबई, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ठाकरे में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब अपने भाई के निर्देशन में काम करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी के निर्देशन में आने का मामला काफी दिनों से चर्चित था। शम्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर...
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 97 परीक्षा केंद्र
रुद्रपुर। आगामी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के मद्देनजर बुधवार को बैठक कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने अधिकारिेयों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने कहा पारदर्शी व नकलविहिन परीक्षा कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुये कहा कि वें बोर्ड परीक्षाओं से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थाएं...
हरीश रावत के ट्विट से कांग्रेस में मची हलचल
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्विटर के माध्यम से इस बात का खुलासा कर दिया है कि कुख्यात बदमाश संजीव जीवा और सुशील मूंछ के नाम से प्रदेश में मांडवाली होती है। कांग्रेस पार्टी के भीतर ही कोई व्यक्ति ऐसा है जो भाइयों और पड़ोसियों में मुकदमा कराने के बाद मध्यस्थता करता है। वह गाली देकर बात करता...
बिजली का विलम्ब शुल्क माफ करने को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा ने किया तहसील का घेराव
विकासनगर। जनसंघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर मुख्यमन्त्री को सम्बोधित एक ज्ञापन गुरुवार को उपजिलाधिकारी विकासनगर जितेन्द्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिलों पर विलम्ब शुल्क अधिभार माफ करने की मांग की गई है।
नेगी ने कहा कि प्रदेश के...



























































