क्या कपिल के शो में होगी गुत्थी की वापसी
मुंबई। पहले दोस्त और फिर दुश्मनी के रिश्ते पर पंहुचे कामेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक बार फिर सुलह की संभावना नजर आ रही है। मीडिया में चल रही इन अटकलबाजियों का सही जवाब सामने आ गया है। कपिल शर्मा के शो की टीम ने ये बात स्वीकार की है कि सुनील ग्रोवर जल्दी ही कपिल...
कश्मीर छात्रों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और 11 राज्य सरकारों को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद कुछ जगहों पर लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे कश्मीर छात्रों को सुरक्षा देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और 11 राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से पूछा है कि कश्मीरियों और अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने के लिए क्या...
अली जफर की संभावनाओं पर पानी फिरा
मुंबई। बालीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके पाकिस्तान के एक्टर और सिंगर अली जफर मुंबई की मायानगरी में वापसी की संभावनाएं गंवा बैठे हैं। अली जाफर की पिछली फिल्म टीफा इन ट्रबल को पाकिस्तान के बाहर, खास तौर पर खाड़ी देशों में मिले रेस्पांस के बाद उन्होंने अगली फिल्म के लिए एक भारतीय कंपनी के साथ टाइअप...
शहीद के परिवार ने मीडिया से संयम बरतने की क्यों करी अपील
(देहरादून) नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ गए कुछ लोग मोबाइल से शहीद परिवार की फोटो लेने लगे। कुछ ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने न केवल इन लोगों बल्कि नेता प्रतिपक्ष को भी खूब खरी-खरी सुनाई। साथ...
उत्तराखंड विधानसभा में लगाये गये योगासन
(देहरादून) विधानसभा परिसर में गुरुवार को योग के नौवें कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल समेत कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगाचार्य सरोज पवार ने योगाभ्यास कराया।
विधानसभा सत्र में व्यस्तता होने के बावजूद गुरुवार को विधानसभा परिसर में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सहित विधानसभा के कर्मचारियों ने योग...
एक साल में गंगा होगी इतनी साफ कि पी सकेंगे जल: गडकरी
(हरिद्वार) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए कहीं कोई कमी नहीं है। बस कमी है तो सही दिशा में काम करने वालों की। उन्होंने ऐलान किया कि एक साल में गंगा इतनी पवित्र और साफ हो...
हरिद्वार के बाद अब दून व हल्द्वानी में बनेगा रिंग रोड
(हरिद्वार) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरिद्वार के बाद अब देहरादून और हल्द्वानी में रिंग रोड बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीघाट पुल पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तराखंड को कई बड़ी...
अर्जुन रामपाल की बेटी भी जल्द नज़र आयेंगी फिल्मों में
मुंबई, बालीवुड के सितारों के परिवारों की नई पीढ़ी का लगातार फिल्मी परदे पर आना बना हुआ है। इसी क्रम में अब चर्चा है कि अर्जुन रामपाल की बेटी महिका भी जल्दी ही फिल्मों में नजर आएंगी।
अर्जुन रामपाल ने पहली बार अपनी बेटी के हीरोइन बनने के संकेत देते हुए कहा कि मेरी दुआएं अपनी बेटी के साथ...
गृह मंत्रालय ने जवानों को हवाई यात्रा के अधिकार को दी मंजूरी
नई दिल्ली। अब केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों व एनएसजी के जवानों को जम्मू से श्रीनगर वायु मार्ग से ले जाया जाएगा। यह मंजूरी केंद्र सरकार ने पुलवामा हमले के बाद दी है। गृह मंत्रालय ने आज इस आशय का एक पत्र जारी कर कहा है कि यह आदेश उन जवानों के लिए भी लागू होगा जो स्थानांतरित होकर आए...
राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल महाकुंभ का शुभारंभ
रूद्रपुर। दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2019 दिव्यांग वर्ग (महिला एवं पुरूष) का शुभारम्भ गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल व मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया।
रूद्रपुर स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुम्भ में ठुकराल ने सभी जनपदों से आए खिलाड़ियों को शुभमामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलों को खेल नियमों व खेल...



























































