उधम सिंह बनने के लिए विकी कौशल ने किया ये काम
मुंबई, वरुण धवन के साथ अक्तूबर फिल्म बनाने के बाद निर्माता-निर्देशक शुजित सरकार ने शहीद उधम सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनाने का फैसला किया था। उस वक्त वे इस फिल्म में उधम सिंह की शीर्ष भूमिका में इरफान खान को लेने का फैसला किया था, लेकिन इरफान लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे थे, लिहाजा अब उनकी...
उत्तराखण्ड में चुनावी सरगर्मियां तेज, राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी लेकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस की चुनावी तैयारियों तेज हो गईं हैं। एक ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले माह प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर जीत का मंत्र दे गये तो अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में एक अलग सा उत्साह का संचार...
सांसद निधि खर्च करने में भगतसिंह कोश्यारी सबसे आगे
देहरादून। सांसद निधि का धन खर्च करने में उत्तराखंड के सांसदों में पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी सबसे आगे हैं। आंकड़ों की माने तो नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी की 20 करोड़ की निधि में से केवल 1.66 करोड़ ही शेष बची है। दूसरे नंबर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक हैं जिनकी 17.5 की सांसद निधि में से केवल...
मिड डे मील में गढ़भोज को परोसे जाने की हो व्यवस्था: सेमवाल
देहरादून। उत्तराखण्ड के परम्परागत भोज को पहचान दिलाना अब समय की मांग हो गई है। इसके लिए हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान पूरी तरह प्रयासरत है।
संस्थान के प्रमुख द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "गढ़भोज को व्यापक प्रचार-प्रसार दिलाना प्रदेश की आवश्यकता है। गढ़भोज को व्यापक पहचान दिलाने के लिए हम सरकार से...
अत्याधुनिक मशीनों से होगी गंगा घाटों की सफाई
हरिद्वार, शहरी आवास एवं विकास मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर हरिद्वार अनिता शर्मा ने बिरला घाट पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत अत्याधुनिक मशीनों के साथ घाटों की सफाई कार्य का शुभारम्भ किया। नगर निगम हरिद्वार द्वारा घाटों की स्वच्छता के लिए कोमेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 41 मशीनों को करीदा गया है। बैट्री चालित इन मशीनों से हरिद्वार...
एशियन खेल के लिए रणधीर सिंह तालमेल कमेटी के चेयरमैन बने
चंडीगढ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ओलम्पिक काउन्सिल ऑफ एशिया द्वारा वर्ष 2022 के एशियन खेल के लिये ओलम्पियन रणधीर सिंह को तालमेल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई दी है।
सरकारी प्रवक्ता अनुसार कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बैंकॉक में ओलम्पिक काउन्सिल ऑफ एशिया द्वारा लिए गए इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि विश्व...
मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र, 221 गरीबों को मिला आशियाना
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कमजोर आय वर्ग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फेज-दो में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किए। लाॅटरी के माध्यम से चयनित कुल 221 लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए...
कुंभ मेले के अंतिम दिन लांच हुआ फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो
मुंबई, दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माने जाने वाले कुंभ मेले के अंतिम दिन में आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम ने अपनी फिल्म का लोगो अलग स्टाइल में लांच किया।
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तथा निर्देशक अयान मुखर्जी विशेष विमान से प्रयागराज पंहुचे। अपनी तरह की अनूठी लांचिंग...
मारीशस के हाई कमिश्नर जगदीश्वर गोवर्धन स्वामी चिदानन्द से मिले
ऋषिकेश। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में मारीशस के हाई कमिश्नर जगदीश्वर गोवर्धन ने मंगलवार को हिस्सा लिया। उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट वार्ता की।
स्वामी चिदानन्द महाराज ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा और मातृभाषा भी है, इसे पूरे विश्व में अपना दर्जा मिलना चाहिये। मारीशस इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने भारतीयों...
उत्तराखण्ड सरकार गेहूं खरीद पर देगी बोनस
देहरादून। उत्तराखंड सरकार गेहूं खरीद पर किसानों को 20 रुपये बोनस देगी। साथ ही राज्य में भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसानों से...


























































