अत्याधुनिक मशीनों से होगी गंगा घाटों की सफाई
हरिद्वार, शहरी आवास एवं विकास मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर हरिद्वार अनिता शर्मा ने बिरला घाट पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत अत्याधुनिक मशीनों के साथ घाटों की सफाई कार्य का शुभारम्भ किया। नगर निगम हरिद्वार द्वारा घाटों की स्वच्छता के लिए कोमेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 41 मशीनों को करीदा गया है। बैट्री चालित इन मशीनों से हरिद्वार...
एशियन खेल के लिए रणधीर सिंह तालमेल कमेटी के चेयरमैन बने
चंडीगढ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ओलम्पिक काउन्सिल ऑफ एशिया द्वारा वर्ष 2022 के एशियन खेल के लिये ओलम्पियन रणधीर सिंह को तालमेल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई दी है।
सरकारी प्रवक्ता अनुसार कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बैंकॉक में ओलम्पिक काउन्सिल ऑफ एशिया द्वारा लिए गए इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि विश्व...
मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र, 221 गरीबों को मिला आशियाना
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कमजोर आय वर्ग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फेज-दो में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किए। लाॅटरी के माध्यम से चयनित कुल 221 लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए...
कुंभ मेले के अंतिम दिन लांच हुआ फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो
मुंबई, दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माने जाने वाले कुंभ मेले के अंतिम दिन में आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम ने अपनी फिल्म का लोगो अलग स्टाइल में लांच किया।
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तथा निर्देशक अयान मुखर्जी विशेष विमान से प्रयागराज पंहुचे। अपनी तरह की अनूठी लांचिंग...
मारीशस के हाई कमिश्नर जगदीश्वर गोवर्धन स्वामी चिदानन्द से मिले
ऋषिकेश। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में मारीशस के हाई कमिश्नर जगदीश्वर गोवर्धन ने मंगलवार को हिस्सा लिया। उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट वार्ता की।
स्वामी चिदानन्द महाराज ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा और मातृभाषा भी है, इसे पूरे विश्व में अपना दर्जा मिलना चाहिये। मारीशस इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने भारतीयों...
उत्तराखण्ड सरकार गेहूं खरीद पर देगी बोनस
देहरादून। उत्तराखंड सरकार गेहूं खरीद पर किसानों को 20 रुपये बोनस देगी। साथ ही राज्य में भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसानों से...
दून मेडिकल काॅलेज को मिला ओपीडी भवन
देहरादून। दून मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओपीडी भवन का लोकार्पण किया। ओपीडी भवन का निर्माण परियोजना प्रबंधक डीएस राणा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम की ओर से किया गया। भवन बनने से दून मेडिकल काॅलेज पर पड़ने वाला मरीजों का भार कम होगा और चिकित्सकों को सुविधा मिलेगी।
दून मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य...
योग महोत्सव: 897 साधकों ने 3.30 सेकेंड वीरभद्र आसन करके रिकार्ड बनाया
ऋषिकेश। गढ़वाल मण्डल विकास निगम और उत्तराखण्ड पर्यटन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग महोत्सव के छठवें दिन साधकों को योग, आसन व प्राणायाम की जानकारी दी गई। मंगलवार को 897 योग साधकों ने वीरभद्र आसन तीन मिनट 30 सेकेंड तक करके रिकार्ड बनाया। इसके पहले यह आसन 369 लोगों ने एक साथ तीन मिनट तक करने का...
विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने में दो गिरफ्तार
ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
दो मार्च को स्पेन निवासी एक महिला पर्यटक ने दो अज्ञात स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ शिवानंद गेट के पास छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने थाने...
मांगों को लेकर आटो यूनियन ने किया प्रदर्शन
देहरादून। अपनी मांगों को लेकर दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने मंगलवार को यूनियन प्रभारी पकंज अरोड़ा व संचालन यूनियन अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में परेड मैदान में धरना प्रदर्शन किया।
यूनियन अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि प्रशासन ऑटो रिक्शा चालकों के साथ पक्षपात कर आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम पूर्ण रूप से...



























































