जेट एयरवेज की सेवाएं बंद,सड़कों पर उतरे पायलट
नई दिल्ली। जेट एयरवेज वित्तीय परेशानियों के दौर से गुजर रही है। कंपनी के कर्जदारों ने अब और कर्ज देने से इनकार कर दिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि जेट एयरवेज को 17 अप्रैल को अपना फ्लाइट ऑपरेशन बंद करना पड़ा।
''हमें जनवरी से सैलेरी नहीं मिली। तीन महीने हो गए हैं। हम कैसे अपना परिवार चलाएं। हम एक-दो...
द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन टैरेन बाइकिंग चैलेंज का आगाज
नैनीताल। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, एशियन डेवलपमेंट बैंक एवं साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन टैरेन बाइकिंग चैलेंज' का आगाज गुरुवार को नैनीताल के गोविंद बल्लभ पंत पार्क से हुआ। क्वालीफिकेशन राउंड में 87 प्रतिभागियों का चयन मुख्य प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया। इसमें 13 विदेशी पुरुष और नौ महिलाएं हैं। देश...
भिक्षा मांगने पर दो महिला समेत 12 गिरफ्तार
ऋषिकेश। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तीर्थ नगरी ऋषिकेश में सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति करते हुए 2 महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने भिखारियों के विरुद्ध पुराने बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित जयराम आश्रम के निकट अभियान चलाया।
पकड़े गए भिखारियों में प्रेमा निवासी रोहतक हरियाणा, पार्वती निवासी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश निवासी राजेंद्र...
शनिवार को यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव
देहरादून। बाला महाराज की शोभायात्रा शनिवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से चलकर सहारनपुर चौक, झण्डा बाजार, रामलीला बाजार, धामावाला, पल्टन बाजार, चकराता रोड, बिन्दाल चौक, तिलक रोड, भण्डारी चौक, रामलीला बाजार, बाबूगंज, लक्खीबाग से सहारनपुर रोड होते हुए पुन: शिवाजी...
मई से रजिस्ट्रेशन होगा केबीसी 11 का
मुंबई, हिंदी टेलीविजन की दुनिया का रुख बदलने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का नया सीजन जल्दी ही शुरु होने जा रहा है। इस लोकप्रिय शो के 11वें सीजन की शुरुआत मई में होगी, जब 1 मई से इस शो में हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगियों का रजिस्ट्रेशन शुरु होगा और इसके लिए केबीसी की लाइनें ओपन हो...
अमिताभ बच्चन का चुनावी जोक
मुंबई, महानायक खुद को राजनीति और चुनावी राजनीति से दूर रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट की राजनैतिक हलकों में भी चर्चा होने लगी। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने एक चुटकले का जिक्र किया है, जिसका संबंध चुनावी राजनीति से है।
अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि चुनावों में एक आदमी उम्मीदवार...
राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली वकील को राजस्थान सरकार ने पैनल से हटाया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली वकील को राजस्थान सरकार ने हटा दिया है। वकील रुचि कोहली राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड हैं।
रुचि कोहली सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान के सरकारी वकीलों के पैनल में थीं। सरकारी पैनल के...
जेट ने कंपनी बचाने को मांगा 400 करोड़ का एमरजेंसी फंड
नई दिल्ली। नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के सिर्फ पांच विमान ही इस समय उड़ान भर रहे हैं। ऐसे में संकट गहरात जा रहा है। प्रबंधन ने कंपनी को बचाने के लिए 400 करोड़ रुपये के आपातकालीन फंड की मांग की है, वहीं कर्जदाता (बैंक) अभी तक कंपनी के आगे के भविष्य पर निर्णय नहीं ले पाए...
बांदा में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बांदा। जनपद में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री की रैली संभावित है। इसके मद्देनजर पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान नरैनी में बुधवार देर रात 200 डेटोनेटर, दो क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 1200 जिलेटिन रॉड, एक एक्सप्लोडर बरामद किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को भी मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि बुधवार देर...
बारिश और हिमपात ने बढ़ायी ठंड, बदरीनाथ व चमोली में शीत लहर
गोपेश्वर। चमोली जिले में मंगलवार रात्रि से हो रही लगातार बारिश से एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार की सुबह से ही जिले में बारिश हो रही है | वही उंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात हो रहा है। बदरीनाथ धाम में बारिश के साथ हल्का हिमपात भी हो रहा है, जिससे शीत लहर चल रही...



























































