Page 728

युद्धस्तर पर चल रहा गंगोत्री हाइवे पर डामरीकरण का कार्य

गंगोत्री
उत्तरकाशी, आगामी चारधाम यात्रा सीजन के मद्देनजर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कमर कस ली है। लिहाजा, गंगोत्री नेशनल हाइवे पर डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर से किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मौसम ने साथ दिया तो इस बार गंगोत्री नेशनल हाइवे पर सबसे अधिक परेशानी वाला क्षेत्र भटवाड़ी से गंगनानी तक...

पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से थमेगा पलायन: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह

देहरादून,  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, "प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर ठोस कदम उठाना जरूरी है, तभी राज्य से पलायन को रोका जा सकेगा।"  सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना की समीक्षा बैठक की।...

उर्मिला के लिए प्रचार किया शबाना आजमी ने

मुंबई, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मातोंडकर के लिए बालीवुड सितारों में से पहला समर्थन शबाना आजमी की ओर से मिला है। शबाना आजमी ने उर्मिला के लिए प्रचार में भी हिस्सा लेते हुए कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया और उर्मिला की जीत की अपील की। शबाना आजमी और उर्मिला ने कई फिल्मों में एक...

विदेशी श्रद्धालुओं का दल ऋषिकेश पहुंचा, किया गंगा आरती

ऋषिकेश,  परमार्थ निकेतन को थाईलैण्ड, हांगकांग व चीन आए श्रद्धालुओं का दल पहुंचा। यहां विदेशी श्रद्धालुओं ने परमार्थ गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने श्रद्धालुओं से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा, योग, ग्लोबल वार्मिग, घटते भूजल स्तर, वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रदूषण जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही परमार्थ...

भेल हरिद्वार को मिला कॉरपोरेट राजभाषा विशिष्ट सम्मान

हरिद्वार,  राजभाषा कार्यान्वयन एवं हिन्दी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल या भेल) हरिद्वार को कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए राजभाषा विशिष्ट सम्मान मंगलवार को हरिद्वार में प्रदान किया गया है। हरिद्वार प्रभाग को बीएचईएल की अंतर इकाई राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत ‘क’ एवं ‘ख’ भाषाई क्षेत्रों में स्थित बड़ी...

एम्स में नियुक्ति के नाम पर धोखाधड़ी, फरार दो आरोपित गिरफ्तार

देहरादून, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने नेपाली तिराह से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुआ है। बीते जनवरी माह में बीएसएम चौक -हरिद्वार निवासी पारस कुमार ने थाना ऋषिकेश में तहरीर दिया था। तहरीर में...

वीर चंद्र सिंह ‘गढ़वाली’ का पेन-इंडिया ने किया नमन

डोईवाला- निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने जय हिन्द के नारों के साथ पेशावर कांड की वर्षगांठ पर महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को नमन किया। बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से भानियावाला में संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में शिक्षिका ऋतु शर्मा व दीपालिका नेगी ने...

सुप्रीम कोर्ट: अवमानना मामले में राहुल गांधी को नोटिस, 30 को राफेल केस के साथ होगी सुनवाई

पेगासस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 30 अप्रैल को राफेल मामले पर सुनवाई के साथ ही होगी। पिछले 15 अप्रैल को कोर्ट ने राहुल गांधी से सफाई मांगी थी। आज सुनवाई के दौरान मीनाक्षी लेखी की ओर...

नगर पालिकाएं उड़ा रही एनजीटी के नियमों की धज्जियां

गोपेश्वर। चमोली जिले के दो बड़ी नगर पालिकाएं कर्णप्रयाग और जोशीमठ कूड़ा निस्तारण के लिये राष्ट्रीय हरित पंचाट (एनजीटी) के नियमों की अनदेखी कर रही हैं। इससे यहां लोगों के साथ ही आने-जाने वाले राहगीरों व यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दोनों नगरों में पालिका प्रशासन ने बदरीनाथ हाइवे पर बनाये कूड़ा डंपिंग जोन में...

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के तैयारियों की समीक्षा

ऋषिकेश। जिलाधिकारी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा-2019 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में यात्रा से संबंधित सहित 12 विभागों के अधिकारियों के साथ जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान यात्रा के समय यात्रियों को बेहतर सुविधा पर आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने परिवहन विभाग से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था...