Page 661

जीएमवीएन की वेबसाइट से होगी हेली टिकटों की बुकिंग

Helicopter, Service,Kedarnath
हेली सेवा में टिकटों की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। अब आगामी एक सितम्बर से सभी हेली ऑपरेटर्स की बुकिंग गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट से की जाएगी। इस सम्बन्ध में पर्यटन सचिव तथा उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप जावलकर ने हेली सेवा की कम्पनियों...

गढ़ी कैंट-संतला देवी मार्ग पर चलने वाली बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

देहरादून, बीरपुर पुल के टूटने के बाद से परेड़ ग्राउंड-गढ़ी कैंट-संतला देवी मार्ग पर बस सेवा प्रभावित हो गयी थी। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद परिवहन विभाग द्वारा दोस्त एक्सप्रेस नामक बस सेवा की शुरुवात की गयी है, जिसमें 20 मिनी बसें इस रुट पर चलायी जाऐगी। विधायक गणेश जोशी ने बस को हरी झण्डी...

कबीर सिंह केे बाक्स आफिस पर तीन दिन

मुंबई, इस शुक्रवार को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने पहले तीन दिनों में सत्तर करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके बाक्स आफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है। शुक्रवार को रिलीज वाले दिन 20.21 करोड़ का धमाकेदार कारोबार करने के बाद इस फिल्म ने अगले दिन, यानी शनिवार को 22.71 करोड़ का कारोबार किया और रविवार...

वरुण धवन की फिल्म की रिलीज टली

मुंबई, खबर है कि वरुण धवन की नई फिल्म स्ट्रीट सिंगर की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। रिमो डिसूजा की इस डांसिंग फिल्म में वरुण के साथ एक बार फिर श्रद्धा कपूर की जोड़ी है। इस जोड़ी ने पहले रिमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 2 में साथ काम कर चुकी है।स्ट्रीट सिंगर इस साल पहले आठ...

कपूर से मिले बच्चन

Rishi Kapoor talks about being cancer free
मुंबई, अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के बाद कैंसर जैसे घातक रोग से मुक्त हुए ऋषि कपूर को लेकर एक तरफ जानकारी मिली है कि वे अगस्त के अंत में पूरी तरह से ठीक होकर स्वदेस लौटने के बाद वे चार सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस बीच अमेरिका जाने वाली बालीवुड की हस्तियां ऋषि कपूर से मिलने...

आयकर विभाग ने जारी किया 64,700 करोड़ का रिफंड

नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि चालू वित्त वर्ष में 64,700 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किए गए हैं। जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में रिफंड के तौर पर जारी की गई धनराशि 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि, "आकलन वर्ष 2018-19 (वित्तीय वर्ष...

अब मानसून बना राज्य के लिये परेशानी का सबब, रेड एलर्ट जारी

उत्तराखंड
मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उत्तरकाशी जिले में ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे घंटो अवरुद्ध रहा। हाईवे बंद होने से दर्जनों यात्री वाहन सड़क के दोनों छोर पर फंसे...

बिन्दाल, रिस्पना और सुसवा नदियों का पानी हुआ जहरीला : रिपोर्ट

देहरादून,  नदियों के पानी को साफ करने वाले जल जीव भी नदियों के विषाक्त पानी को साफ नहीं कर पा रहे हैं। राजधानी के आसपास की नदियों का पानी इतना जहरीला हो गया है कि वह पशुओं के पीने लायक भी नहीं है। इन नदियों में बिन्दाल, रिस्पना और सुसवा नदियां शामिल हैं। ये नदियां सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानकों से...

कुछ ही दिन ले सकते हैं ऋषिकेश में राफ्टिंग का आनंद

rafting
ऋषिकेश, दुनिया के नक्शे पर राफ्टिंग के लिये अपनी अलग पहचान बनाने वाले ऋषिकेश में राफ्टिंग कुछ दिन और ही होगी। दरअसल जुलाई का महीना आते-आते पहाड़ों पर बारिश के चलते गंगा नदी का जल बढ़ जाता है। इसके कारण सुरक्षा को देखते हुए आधिकारिक तौर पर गंगा में राफ्टिंग सीजन भी 3 महीने के लिए बंद हो जाता है। गौरतलब...

वाहनों के दबाव के कारण जाम से जूझी तीर्थनगरी

ऋषिकेश,  गर्मी से निजात पाने को बड़ी संख्या में पर्यटक निजी वाहनों से तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। इससे हरिद्वार, लक्ष्मण झूला और बाईपास रूट पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। सोमवार को भी पूरे दिन वाहन रेंग कर चलते रहे। ट्रैफिक को चालू रखने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। चार धाम यात्रा के साथ इन दिनों...