छात्र संघ चुनाव : एबीवीपी से छीना 12 साल की बादशाहत, निखिल ने मारी बाजी
उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी काॅलेज देहरादून में छात्र संघ चुनाव में बीते 12 वर्षों से जीत का परचम लहरा रही अखिल भारतीय विधयार्थी परिषद (एबीवीपी) को इस बार उसी के बागी निखिल शर्मा ने मात दे दी। एबीवीपी से बागी व निर्दलीय निखिल शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। डीएवी कॉलेज में 12 साल बाद एबीवीपी को बड़ी हार मिली...
आर्थिक अपराधों के निपटारे के लिये बनेंगे अलग थाने: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गृह विभाग को राज्य में कानून व्यवस्था की चुनौतियों का कड़ाई से सामना करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यातायात प्रबन्धन व ड्रग्स, वाहन चोरी पर नियन्त्रण, संवेदनशील मामलों के निपटारे में तेजी लाने के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिये स्कूल व कॉलेजों में नियमित रूप से जन जागरूकता...
बसपा सुप्रीमो मायावती के विरुद्ध कार्यकर्ता हुए लामबंद, होगा नया झंडा, निशान व नाम
ऋषिकेश, बहुजन समाज पार्टी में तानाशाही के विरुद्ध उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मुखिया बहन मायावती के खिलाफ जहां नए झंडा, निशान व नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। वहीं मायावती के विरुद्ध बहुजन समाज पार्टी से जुड़े लोगों को गोलबंद किये जाने के लिए उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में नौ अक्टूबर से पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दन...
कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के आसार
देहरादून, प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के कहर बरपा करने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो 13 सितंबर तक प्रदेश में आंशिक रूप से लेकर आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम...
अनंत चतुर्दशीः सौभाग्य की प्राप्ति और दरिद्रता का नाश करने वाला पर्व
हरिद्वार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी का पर्व 12 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। इसी दिन मूर्ति विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन भी होता है।
ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप जोशी के मुताबिक अनंत चतुर्दशी का...
उत्तराखंड: नये ट्रैफिक नियम से इंश्योरेंस कम्पनियों की बल्ले-बल्ले
ऋषिकेश, केंद्र सरकार के नए ट्रैफिक नियम के लागू करने के बाद से इंश्योरेंस कंपनियों की बल्ले-बल्ले हो गई है है। जुर्माने के डर से निजी वाहन मालिक गाड़ियों के इंश्योरेंस कराने के लिए पहुंच रहे हैं। नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद इंश्योरेंस कराने वालों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर निजी वाहन मालिक इंश्योरेंस एजेंट को...
उत्तराखण्ड में भाजपा ने बनाए 10 लाख 77 हज़ार नए सदस्य
देहरादून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखण्ड में दस लाख 77 हज़ार नए सदस्य बनाए हैं जबकि सक्रिय सदस्यता का कार्य अंतिम चरण में है। पार्टी संगठन की ओर से सक्रिय सदस्य को अधिक से अधिक लोगों को बनाने पर जोर दिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति ग़ैरोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के...
अब तक चमोली में छठवीं बार हो चुकी है बादल फटने की घटना
चमोली में आसमानी आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन यहां बादल फटने की घटनाएं घटित हो रही है। इस मानसून सत्र की ही बात करें तो अब तक यहां अलग-अलग क्षेत्रों में बादल फटने की छठवीं घटना है।
रविवार रात करीब दो बजे घाट ब्लाक के धुर्मा गांव के ऊपर बादल फटने की छठवीं घटना घटी।...
उत्तराखंड के युवक ने बनाया अनोखा ड्रोन
उत्तराखंड में एक ऐसा उन्नत ड्रोन बनाया गया है जिसके अभी तक के ड्रोन से सबसे अलग होने का दावा किया जा रहा है। ड्रोन की कीमत करीब 18 लाख बताई जा रही है। यह ड्रोन रुड़की की रोटर कंपनी ने बनाया है जो कि दुनिया में बेहतरीन ड्रोन में से एक है। इस ड्रोन को मात्र 2 मिनट...
पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में: मुख्यमंत्री
जल संरक्षण व संवर्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।पाॅलिथीन के प्रयोग को सख्ती से रोका जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को भी रोका जाएगा। मुख्यमंत्री रावत, हिमालय दिवस के अवसर पर हिमालयन यूनिटी मिशन, यूसर्क और विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया व कहा कि, "पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है। हरेला...



























































