ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बाधित, खोले जाने का प्रयास जारी
देहरादून, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे नरेंद्र नगर स्थित कुंजापुरी मंदिर के पास गुरुवार तड़के एक बार फिर से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। दर्जनों वाहन हाईवे के दोनों ओर फंसे हुए हैं। हाईवे पर आए मलबा को हाटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़...
जल्द कैशलैस होगा परिवहन विभाग, लगेंगी स्वाइप मशीनें
उत्तराखंड परिवहन विभाग में जल्द ही कैशलैस कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए एचडीएफसी बैंक के साथ करार हो चुका है। बैंक एक महीने में यहां पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) अथवा स्वाइप मशीनें लगाएगा। नवंबर से देहरादून आरटीओ कार्यालय में यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बाकी विभागों में इसका कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि डेबिट अथवा...
मास्टर कार्ड के ‘टीम कैशलेस इंडिया’ अभियान को गोयल और धोनी ने किया लॉन्च
नई दिल्ली, भुगतान सेवाएं मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनी मास्टरकार्ड ने टीम कैशलेस इंडिया कार्यक्रम को शुरू किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल तथा मास्टरकार्ड के दक्षिण पूर्व एशिया के सह-अध्यक्ष अरी सरकार ने लॉन्च किया।
मास्टकार्ड ने यह कार्यक्रम...
खेल रोस्टर जारी न होने पर छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला
गोपेश्वर, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर कॉलेज महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रों ने छात्र संघ की अगुवाई में महाविद्यालय परिसर में कुलपति यू एस रावत का पुतला फूंका। अभी तक खेल रोस्टर जारी न होने से छात्रों में नाराजगी है। छात्रों की मांग है कि खेल रोस्टर जल्द से जल्द जारी किया जाए। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
छात्र...
पारले जी का मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा
मुंबई/नई दिल्ली, बिस्कुट निर्माता देश की बड़ी कंपनी पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर है। दो माह पहले पारले के 10 हजार कर्मचारियों के सिर पर नौकरी पर संकट की तलवार लटक रही थी। मगर इन दो माह में उसका मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़ा है।
पारले जी की यह खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड...
पर्यावरणविध चण्डीप्रसाद भट्ट को इन्दिरा गाॅधी राष्ट्रीय पुरस्कार
इन्दिरा गाॅधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार समिति ने प्रमुख गाॅधी व पर्यावरण विध, पद्म भूषण से सम्मानित चण्डी प्रसाद भट्ट को इन्दिरा गाॅधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के लिये चयनित किया है। इस पुरस्कार के अन्र्तगत एक प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रूपये की नकद राशि दी जायेगी। इसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनिया गाॅधी द्वारा इन्दिरा...
त्रिस्तरीय चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के लिए मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह
ऋषिकेश, उत्तराखंड में हो रहे त्रिस्तरीय चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया जिसके चलते जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत नरेंद्र नगर विकासखंड की ग्राम पंचायत भवन में मतदान करने के लिए मतदाताओं की बुधवार की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनें लग गई थीं।
मतदान आज प्रातः 8:00...
जमरानी बांध परियोजना : 75 वर्षों के लिए 24 घण्टे उपलब्ध होगा पानी
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है। जमरानी बांध के लिए चार दशकों से प्रयास किये जा रहे थे, इसके लिए जनता की लम्बे समय से मांग भी थी, अब बांध बनने का रास्ता खुल गया है, बताया कि इस परियोजना के लिए 89 करोड़ रुपये प्रारम्भिक कार्यों के लिए दिये जा...
24 अक्टूबर तक ऑल वेदर रोड के कार्यों की करेगी समीक्षा
ऋषिकेश, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गठित भारत सरकार की उच्च अधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) ने चार धाम मार्ग पर चल रहे ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत वन एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रगति रिपोर्ट को लेकर बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
कमेटी ने ऋषिकेश में भारत सड़क सीमा संगठन के ऑफिस में आयोजित बैठक के दौरान...
करतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान ने जारी किया कार्यक्रम
इस्लामाबाद/नई दिल्ली, गुरुनानक देव जी की जयंती के मद्देनजर पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर आने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया। कॉरिडोर का उद्घाटन 8 नवंबर को होगा। भारतीय सिख तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 5 और दूसरा जत्था 6 नवंबर को जाएगा।
आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक डेरा बाबा नानक साहिब और गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने...



























































