अंतिम संस्कारः आखिरकार कमलेश भट्ट को नसीब हुई वतन की मिट्टी
आखिरकार कमलेश भट्ट (26) को वतन की मिट्टी नसीब हो गई। सोमवार को ऋषिकेश में कोरोना काल के दिशा-निर्देशों की परिधि में कमलेश पंचतत्व में विलीन हो गए। धनोल्टी तहसील के सेमवाल गांव निवासी कमलेश भट्ट का 16 अप्रैल को दुबई में निधन हो गया था। वह वहां एक होटल में नौकरी करते थे।
दुबुई में मौत, शव भारत आया, वापस...
ऊंचे ग्लेशियरों से घिरे रास्ते से होकर बाबा केदार की डोली पहुंची लिनचैली
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग से लिनचैली पहुंची। अब बाबा केदार की डोली मंगलवार को यहां से केदारनाथ पहुंचेगी। 29 अप्रैल को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिये जाएंगे।
दरअसल, बाबा केदार की डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ...
रेड या ऑरेंज जोन से आएंगे नैनीताल तो होना होगा 14 दिन के लिए क्वारंटाइन
जी हां। जनपद में रेड या ऑरेंज जोन से आने वाले लोगों के साथ कोरोना का संक्रमण न आने पाये, इसकी सावधानी बरतने के लिए नैनीताल में इन लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने रविवार की रात इस आशय के आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा है कि रेड व ऑरेंज...
लॉकडाउन का असर: गंगा तेरा पानी अमृत !
गंगा तेरा पानी अमृत ! जी हां, देवभूमि ऋषिकेश में गंगा का जल इन दिनों अमृत स्वरूप नजर आ रहा है। लॉक डाउन में ऋषिकेश में कल-कल बहती गंगा के निर्मल जल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । इन्हें देखकर दुनियाभर के गंगा भक्त गदगद हैं।
दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से भले ही सहमी हुई हो...
“जान भी, जहान भी” के मॉडल पर काम कर रहा है उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में हिस्सा लिया। रावत ने पीएम को बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये मंत्र 'जान भी जहान भी' पर काम कर रही है। भारत सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने पर काम किया जा रहा है।...
पौड़ी: लॉक डाउन में हुई शादी में सिर्फ तीन बराती
यहां के देवल गांव में जितेंद्र और किरन ने सिर्फ 6 लोगों की मौजूदगी में अग्नि के समक्ष सात फेरे लिये। इस दौरान न तो कोई वाद्ययंत्र बजाए गए और न ही कोई मंगल गीत गाए गए। दुल्हन को भी मात्र शादी के एक जोड़े में विदा किया गया। दूल्हा जितेंद्र भी तीन लोगों के साथ दुल्हन को लेने...
यू-टर्न: अब सभी जिलों में सुबह 7 से अपराह्न 1 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में दुकानें खोलने के लिए कल घोषित समय सारिणी के मामले में आज यू-टर्न लेते हुए कहा कि राज्य में दुकानें खुलने का समय पहले की भांति सुबह 7 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ही रहेगा। इससे पहले शनिवार को सरकार ने कहा था कि ग्रीन जोन वाले 9 पर्वतीय जिलों में दुकानेंं सुबह...
पर्यावरण: रामगंगा बैराज पर दिखे मगरमच्छ
कालागढ़ रामगंगा बैराज पर नदी के किनारे इन दिनों मगरमच्छ धूप सेंकते नजर आ रहे है । यह वन व वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है पर यह इलाका आबादी से सटा हुआ है।
अफजलगढ़ कालागढ़ स्टील बैराज के उत्तर की तरफ कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां बिना अनुमति के जाना मना है। बैराज के उसी...
उप निरीक्षक की गिरफ्तारी मामला: लूट का आरोपित पटवारी निलंबित
नेपाली व्यक्ति से लूट के आरोपित राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। आरोपित राजस्व उपनिरीक्षक न्यायिक हिरासत में जेल में है। श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने बीते शनिवार को राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया था।
पटवारी पर दो पीआरडी जवानों के साथ मिलकर लूट करने का है आरोप
जेल में हैं लूट के आरोपित पटवारी और दोनों पीआरडी...
कोरोना के समय कैसे होगी 2020 चारधाम यात्रा?
(देहरादून) चारधाम के नाम से मशहूर, उत्तराखंड के चारों प्राचीन मंदिरों के कपाट इस साल कुछ अलग अलग समय पर खुलेंगे। पारंपरिक तौर पर विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का अंत दिवाली के समय होता है। बसंत ऋतु के आते ही इन मंदिरों के कपाट खुलने की तारीख़ें भी आ जाती हैं।
इस साल कोरोना महमारी का असर मंदिरों के कपाट खुलने के...


























































